📅 Monday, 13 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना महतारी वंदन योजना : 30 जून तक e-KYC अनिवार्य, नही…
सरकारी सूचना ⭐ Featured

महतारी वंदन योजना : 30 जून तक e-KYC अनिवार्य, नहीं कराया तो रुक सकती है किस्त

महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पाने के लिए 30 जून तक e-KYC जरूरी कर दिया गया है। प्रक्रिया मुफ्त है और नजदीकी केंद्रों में आसानी से पूरी की जा सकती है। e-KYC नहीं कराने पर किस्त अटक सकती है।

महतारी वंदन योजना
महतारी वंदन योजना
कीर्तिमान ब्यूरो
12 Apr 2026, 05:13 PM
📍 रायपुर

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट है। राज्य सरकार ने योजना की आगामी किस्तों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश की सभी पात्र महिलाएं 30 जून 2026 तक e-KYC जरूर करा लें, ताकि भुगतान में किसी तरह की बाधा न आए।

30 जून तक हर हाल में कराएं e-KYC

मंत्री ने स्पष्ट किया कि e-KYC प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लाभार्थियों के खातों में राशि जारी की जाएगी। जिन महिलाओं की किस्त किसी कारण से अटकी हुई है, उन्हें e-KYC के बाद एकमुश्त भुगतान मिलेगा।

मुफ्त में मिल रही सुविधा

सरकार ने e-KYC प्रक्रिया को पूरी तरह नि:शुल्क रखा है। इसके लिए महिलाओं को किसी भी तरह का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा पंचायत भवन, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और CSC सेंटर में उपलब्ध कराई गई है।

ऐसे करें e-KYC

  • नजदीकी CSC, आंगनबाड़ी या पंचायत कार्यालय जाएं
  • आधार कार्ड साथ लेकर जाएं
  • मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी
  • फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन के जरिए सत्यापन होगा

अब तक 26 किस्त जारी

सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 26वीं किस्त जारी कर दी है।

  • 68.48 लाख महिलाओं को मिला लाभ
  • कुल ₹641.62 करोड़ खातों में ट्रांसफर
  • हर महिला को ₹1,000 की सहायता

खास बात यह है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में संचालित ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से जुड़ी 7,773 महिलाओं को भी इस किस्त का लाभ मिला है।


— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?