◆
डॉ. नीरज गजेंद्र
फाउंडर
डॉ. नीरज गजेंद्र, एक प्रखर सामाजिक-राजनीतिक विश्लेषक, स्वतंत्र पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया उद्यमी हैं। जो समकालीन भारत में जमीनी पत्रकारिता और वैकल्पिक मीडिया के प्रभावशाली चेहरों में गिने जाते हैं। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से आने वाले डॉ. नीरज ने अपनी पहचान एक ऐसे पत्रकार के रूप में स्थापित की है, जो सत्ता और समाज के बीच संवाद की सशक्त कड़ी बनने का प्रयास करते हैं।
वे डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म कीर्तिमान के संस्थापक हैं, जिसके माध्यम से वे वेब, यूट्यूब एवं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनपक्षीय कंटेंट प्रस्तुत करते हैं। उनकी पत्रकारिता का मूल आधार जमीनी मुद्दों की पड़ताल, राजनीतिक परिदृश्य का गहन विश्लेषण तथा सामाजिक सरोकारों पर स्पष्ट और निर्भीक दृष्टिकोण है। डॉ. नीरज की कार्यशैली ही उन्हें मुख्यधारा की मीडिया से अलग पहचान दिलाती है। आप घटनाओं की रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं रहते, उनके पीछे के सामाजिक, राजनीतिक और नीतिगत आयामों को समझने और समझाने पर जोर देते हैं। यही कारण है कि उनका विश्लेषण व्यापक जनमानस, विशेषकर युवाओं और जागरूक पाठकों के बीच विश्वसनीयता और प्रभाव के साथ स्वीकार किया जाता है।
एक डिजिटल मीडिया उद्यमी के रूप में उन्होंने स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने का कार्य किया है। उनका प्रयास है कि छोटे शहरों और ग्रामीण अंचलों की आवाज भी उसी मजबूती से सामने आए, जैसे महानगरों की खबरों में आती हैं। वे पत्रकारिता को पेशा के बजाए सामाजिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम मानते हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे जन-जागरूकता, सामाजिक संवाद और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। वे छत्तीसगढ़ शासन से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार भी हैं।