📅 Monday, 27 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
भारतमाला प्रोजेक्ट : जमीन मुआवजा घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर छापेमारी माफिया का तांडव : डीएफओ कार्यालय के करीब 122 सागौन के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी पूर्व राज्य मंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, पत्नी के ठेकेदार संग भागने और करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप सट्टेबाज : क्रेटा में गुरु 777 एप से दांव लगवाता युवक गिरफ्तार मिशन 2029 : नक्सल मोर्चे की जीत के बाद अब मणिपुर पर केंद्र की पैनी नजर शादी के कार्ड बांट रहे कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी गिरफ्तार, प्रेमिका ने लगाया 10 साल तक शोषण का आरोप भारतमाला प्रोजेक्ट : जमीन मुआवजा घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर छापेमारी माफिया का तांडव : डीएफओ कार्यालय के करीब 122 सागौन के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी पूर्व राज्य मंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, पत्नी के ठेकेदार संग भागने और करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप सट्टेबाज : क्रेटा में गुरु 777 एप से दांव लगवाता युवक गिरफ्तार मिशन 2029 : नक्सल मोर्चे की जीत के बाद अब मणिपुर पर केंद्र की पैनी नजर शादी के कार्ड बांट रहे कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी गिरफ्तार, प्रेमिका ने लगाया 10 साल तक शोषण का आरोप
W 𝕏 f 🔗
होम विदेश मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच भारत-यूएई की कूटनीतिक स…
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की यूएई यात्रा और वहां राष्ट्रपति से हुई मुलाकात
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की यूएई यात्रा और वहां राष्ट्रपति से हुई मुलाकात
🔴 BREAKING विदेश ⭐ Featured

मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच भारत-यूएई की कूटनीतिक सक्रियता तेज

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत और यूएई के बीच कूटनीतिक संपर्क तेज हो गया है। एनएसए अजीत डोभाल की यह मुलाकात न सिर्फ रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने का संकेत है, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर दोनों देशों की साझा चिंता और सहयोग को भी दर्शाती है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
27 Apr 2026, 08:55 AM
📍 अबू धाबी
मध्य पूर्व के बिगड़ते हालात के बीच भारत ने अपनी कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की यूएई यात्रा और वहां राष्ट्रपति से हुई मुलाकात इस बात का संकेत है कि भारत क्षेत्रीय स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर गंभीर रणनीतिक कदम उठा रहा है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस बैठक में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के साथ-साथ बदलते क्षेत्रीय हालात पर विस्तार से चर्चा की गई।
यूएई में भारतीय दूतावास द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दी गई जानकारी के अनुसार, डोभाल ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से यूएई के राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं। साथ ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने, क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और आपसी हित के मुद्दों पर बातचीत हुई।
सूत्रों के मुताबिक, यूएई के राष्ट्रपति ने डोभाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों पक्षों के बीच नेतृत्व स्तर पर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ। डोभाल ने यूएई की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए भारत की शुभकामनाएं व्यक्त कीं, वहीं यूएई नेतृत्व ने भी भारत और उसके नागरिकों के विकास की कामना की।
बैठक के दौरान मिडिल ईस्ट के हालिया घटनाक्रमों पर विशेष फोकस रहा। क्षेत्रीय तनाव, वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता पर इनके प्रभाव को लेकर दोनों पक्षों ने गहन चर्चा की। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ रही है और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर वैश्विक चिंताएं भी बढ़ी हैं।
इस अहम बैठक में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी अली बिन हम्माद अल शम्सी भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि एक महीने के भीतर भारत और यूएई के बीच यह दूसरी उच्च स्तरीय बैठक है। इससे पहले इसी महीने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी यूएई का दौरा किया था और राष्ट्रपति से मुलाकात कर रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया था।
जयशंकर ने उस दौरान कहा था कि जटिल क्षेत्रीय परिस्थितियों के बावजूद भारत और यूएई के बीच संवाद लगातार मजबूत और पारदर्शी बना हुआ है। उनकी यह यात्रा मॉरीशस में आयोजित 9वें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के बाद हुई थी।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन खेल धर्म /ज्योतिष करियर/शिक्षा कारोबार पर्यटन/यात्रा 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें