Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ माफिया का तांडव : डीएफओ कार्यालय के करीब 122 सागौ…
बेशकीमती सागौन के जंगलों साफ
बेशकीमती सागौन के जंगलों साफ
छत्तीसगढ़ Featured

माफिया का तांडव : डीएफओ कार्यालय के करीब 122 सागौन के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल (गौरेला परिक्षेत्र) की पीपर खूंटी बीट में 122 बेशकीमती सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। रायपुर मुख्यालय में शिकायत के बाद बिलासपुर की संयुक्त फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने मौके पर जाकर 122 ठूंठ बरामद किए, जिससे तस्करी की पुष्टि हुई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Apr 2026, 12:32 PM · अपडेट: 13 Jun 2026, 08:27 AM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल में वन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने विभाग की नाक के नीचे बेशकीमती सागौन के जंगलों को साफ कर दिया है। गौरेला परिक्षेत्र के पीपर खूंटी बीट में सागौन प्लांटेशन से 122 बहुमूल्य राष्ट्रीयकृत पेड़ों की अवैध कटाई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

रायपुर तक गूँजी गूँज, फ्लाइंग स्क्वाड ने की पुष्टि

पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की शिकायत जब स्थानीय स्तर पर अनसुनी कर दी गई, तो इसकी सीधी शिकायत रायपुर स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ के नेतृत्व में एक विशेष फ्लाइंग स्क्वाड टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। बिलासपुर वृत्त की टीम के साथ की गई संयुक्त जांच में एक ही बीट के भीतर 122 पेड़ों के ठूंठ बरामद हुए, जिससे बड़े पैमाने पर हुई इस तस्करी की पुष्टि हो गई।

सिस्टम पर सवाल: दफ्तर से महज 11 किमी की दूरी

जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि माफियाओं ने पिछले तीन महीनों में मुख्य मार्ग से मात्र 50 मीटर अंदर घुसकर सुनियोजित तरीके से इन पेड़ों को काटा और लकड़ी को बाजार में खपा दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटनास्थल जिला वन अधिकारी (DFO) कार्यालय से मात्र 11 किलोमीटर की दूरी पर है।

मिलीभगत के आरोप और भ्रष्टाचार का साया

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे प्रकरण में वन विभाग के निचले स्तर के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बिना विभागीय संरक्षण के इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई और परिवहन संभव नहीं है।

वर्तमान स्थिति:

  • वन विभाग फिलहाल अवैध कटाई से हुई राजस्व हानि का आकलन कर रहा है।

  • मरवाही वन मंडल पहले भी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के लिए विवादों में रहा है।

  • इतनी बड़ी घटना ने विभाग की गश्त और निगरानी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

अब देखना यह होगा कि इस मामले में केवल छोटे कर्मचारियों पर गाज गिरती है या बड़े मगरमच्छों पर भी कार्रवाई होती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें