Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दर्दनाक हादसा : आवारा कुत्ते से बचते हुए सूखे कुएं में गिरे 13 हिरण, सभी की मौत सनसनी : शादी से बचने के लिए प्रेमी बना हैवान, 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर राजस्थान में दफनाया शव एक्शन : रायगढ़ में कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार किडनैपिंग : 6 नाबालिगों ने कैश-जेवर लूटकर बनवाया फर्जी कबूलनामा प्रशासनिक चूक : आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर तक नहीं पकड़ी गई गलती, पुरुष को मिलता रहा योजना का पैसा दर्दनाक हादसा : आवारा कुत्ते से बचते हुए सूखे कुएं में गिरे 13 हिरण, सभी की मौत सनसनी : शादी से बचने के लिए प्रेमी बना हैवान, 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर राजस्थान में दफनाया शव एक्शन : रायगढ़ में कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार किडनैपिंग : 6 नाबालिगों ने कैश-जेवर लूटकर बनवाया फर्जी कबूलनामा प्रशासनिक चूक : आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर तक नहीं पकड़ी गई गलती, पुरुष को मिलता रहा योजना का पैसा
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग बड़ी जीत : पंचायत सचिवों के संविलियन मामले में हा…
पंचायत सचिवों में खुशी
पंचायत सचिवों में खुशी
रायपुर संभाग

बड़ी जीत : पंचायत सचिवों के संविलियन मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत सचिवों के शासकीयकरण और संविलियन की मांग को लेकर दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय बिलासपुर ने शासन की गठित समिति को 45 दिनों के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पंचायत सचिवों ने मंत्रालय महानदी भवन पहुंचकर समिति अध्यक्ष को अभ्यावेदन सौंपा और जल्द नियमितीकरण की मांग की।

कीर्तिमान न्यूज
23 May 2026, 02:01 PM
आरंग

छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत सचिवों के शासकीयकरण एवं संविलियन की वर्षों पुरानी मांग को लेकर अब मामला निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। उच्च न्यायालय बिलासपुर ने पंचायत सचिवों की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए शासन द्वारा गठित समिति को 45 दिनों के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार पंचायत सचिवों के शासकीयकरण को लेकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्व में एक समिति गठित की गई थी। इस समिति को पंचायत सचिवों के नियमितीकरण एवं शासकीयकरण संबंधी विषय पर अंतिम निर्णय लेना था, लेकिन लंबे समय तक निर्णय नहीं होने से सचिवों में नाराजगी बढ़ती गई। 

इसी विलंब को लेकर छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास घिदौड़े सहित अन्य साथियों की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय बिलासपुर में रिट याचिका दायर की गई थी। रिट याचिका (सर्विस) क्रमांक 8608/2023 में याचिकाकर्ताओं ने पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की मांग को प्रमुखता से रखा था।

45 दिनों में निर्णय लेने का कोर्ट का आदेश

उच्च न्यायालय बिलासपुर की एकल पीठ ने 20 नवंबर 2025 को मामले का अंतिम निराकरण करते हुए शासन द्वारा गठित समिति को निर्देशित किया कि वह याचिकाकर्ता पंचायत सचिवों की शिकायत एवं मांगों पर 45 दिवस के भीतर निर्णय ले। हाईकोर्ट के निर्देश के पालन में पंचायत सचिवों ने 22 मई को मंत्रालय महानदी भवन पहुंचकर समिति अध्यक्ष के नाम अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत किया। सचिवों ने मांग की कि वर्षों से लंबित शासकीयकरण एवं संविलियन की प्रक्रिया पर जल्द अंतिम निर्णय लेकर पंचायत सचिवों को नियमित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे कई पंचायत सचिव

मंत्रालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रहलाद चंद्राकर, जयदेव सिंह ठाकुर, गोवर्धन सिन्हा बकावंड, शत्रुघ्न लाल वर्मा, विजय कुमार वर्मा, मुकेश बघेल, धनेश वर्मा (जनपद पंचायत तिल्दा रायपुर), रामचरण धीवर (आरंग), राकेश कुमार क्षत्री, नागेंद्र कुमार सिंघरोल, ईश्वर पाठक, ब्यास नारायण लहरे (जिला मुंगेली), सुरेश कुमार साहू एवं कुम्भ लाल साहू (जनपद पंचायत गुंडारदेही, जिला बालोद) सहित अन्य पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

पंचायत सचिवों को सकारात्मक निर्णय की उम्मीद

पंचायत सचिवों ने कहा कि वे लंबे समय से शासन के समक्ष अपनी मांग रख रहे हैं और अब उन्हें उम्मीद है कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद शासन स्तर पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें