दुर्ग
240 खबरें
Durg School Bus: स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर सवाल, शराब पीकर बस चलाते पकड़े गए दो चालक
Durg School Bus: यातायात पुलिस की जांच के दौरान दो स्कूल बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने दोनों बसें जब्त कर चालकों पर कार्रवाई की है, जबकि स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
CIBIL Score Fraud: स्कोर सुधारने का झांसा देकर लोन फ्रॉड, तीन जिलों में करीब 150 लोग बने शिकार
CIBIL Score Fraud: CIBIL स्कोर सुधारने और आसान लोन का झांसा देकर कथित फ्रॉड के मामले में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के करीब 150 लोग सामने आए हैं। आरोप है कि पीड़ितों के नाम पर इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराकर हड़प लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा
Mayor Car Fire: दुर्ग नगर निगम परिसर में अलका बाघमार की इनोवा कार में अचानक आग लग गई। महापौर समय रहते गाड़ी से उतर गई थीं। आग में कार और उसमें रखे जरूरी दस्तावेज जल गए। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।
Durg Chitta Case: 14.370 ग्राम चिट्टा जब्त, दुर्ग पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े चार युवकों को किया गिरफ्तार
Durg Chitta Case: पुलिस ने 14.370 ग्राम चिट्टा बरामद कर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच मोबाइल जब्त किए हैं और नशे की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार
Traffic Challan: दुर्ग में एक युवक दूसरे वाहन का नंबर अपनी कार पर लगाकर करीब एक साल से घूम रहा था। इससे असली वाहन मालिक के नाम पर हजारों रुपए के चालान और टोल कटते रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर करीब तीन लाख रुपये की कार जब्त कर ली है।
भिलाई में शिव महापुराण कथा के समापन पर पहुंचे CM साय, पत्नी कौशल्या संग व्यासपीठ का किया पूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्नी कौशल्या साय के साथ भिलाई में शिव महापुराण कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत
पाटन में शराब दुकान के आहते के सामने युवक से करीब आधे घंटे तक मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल रूपेश वर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार
नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में शिवालय में जल चढ़ाने जा रही महिला पर युवक ने एसिड से हमला कर दिया। हमले में महिला समेत दो बच्चे भी झुलस गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच पुराने विवाद और बातचीत बंद होने की बात सामने आई है।
अस्पताल की बड़ी लापरवाही : युवक को थमा दी HIV पॉजिटिव रिपोर्ट, बवाल मचा तो दूसरी जांच में निकला नेगेटिव
दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में 24 वर्षीय युवक की HIV रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई, जबकि दोबारा जांच में रिपोर्ट नेगेटिव निकली। घटना के बाद लैब की जांच प्रक्रिया और मशीनों की सटीकता पर सवाल उठे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने HLL कंपनी से रिपोर्ट तलब कर मशीनों के कैलिब्रेशन के निर्देश दिए हैं।
सचिन तेंदुलकर-निर्मला सीतारमण के नाम पर निवेश का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मचारी से ठगे 45 लाख
भिलाई में ठगों ने सचिन तेंदुलकर, निर्मला सीतारमण और सुधा मूर्ति के नाम से फर्जी निवेश विज्ञापन चलाकर रिटायर्ड BSP कर्मचारी से करीब 45 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामले में बैतूल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ऑटो-ई रिक्शा में सफर होगा सुरक्षित, QR कोड से यात्री जान सकेंगे चालक की पहचान
दुर्ग-भिलाई में 16 अगस्त से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। सत्यापन के बाद चालकों को QR कोड दिया जाएगा, जिसे स्कैन कर यात्री उनकी पहचान और जरूरी जानकारी देख सकेंगे। साथ ही ऑटो स्टैंड और रोटेशन सिस्टम को भी व्यवस्थित किया जाएगा।
इंदिरा मार्केट में नकली सिगरेट की बिक्री का खुलासा, 18 हजार सिगरेट के साथ दो गिरफ्तार
दुर्ग के इंदिरा मार्केट में पुलिस ने नकली सिगरेट बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 2.07 लाख रुपए कीमत की 18 हजार नकली सिगरेट जब्त की गई हैं।