Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › दुर्ग संभाग › दुर्ग › Fraud Case: सोलर पैनल सप्लाई के नाम पर 34 लाख की ठगी, आरोपी…
₹34 Lakh Solar Fraud, Accused Arrested(Image Source: Social Media)
₹34 Lakh Solar Fraud, Accused Arrested(Image Source: Social Media)
दुर्ग

Fraud Case: सोलर पैनल सप्लाई के नाम पर 34 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Fraud Case: दुर्ग में सोलर पैनल की सप्लाई और इंस्टॉलेशन का झांसा देकर 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुपेला पुलिस ने मामले के आरोपी विवेक मिश्रा को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से ही एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में मुंबई की जेल में बंद था।

य
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 03:03 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Fraud Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोलर पैनल की सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम दिलाने के नाम पर 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में सुपेला पुलिस ने एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विवेक मिश्रा (27), निवासी पालघर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वह पहले से ही मुंबई की सेंट्रल जेल में एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में बंद था।
स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को दुर्ग लाया। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। अब पुलिस इस मामले में पैसों के लेन-देन और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है।

कम कीमत पर सोलर पैनल देने का किया था वादा

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में प्रार्थी नवीन कुमार ने 5 सितंबर 2026 को स्मृतिनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 जून 2026 को मोबाइल फोन के जरिए उनका संपर्क स्नेहा और कंपनी मैनेजर कमलेश पाटिल से हुआ था। दोनों ने खुद को मुंबई की सनरुट एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उन्होंने नवीन कुमार की फर्म को बाजार मूल्य से कम कीमत पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने और ग्राहकों के यहां इंस्टॉलेशन का काम दिलाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही इस कारोबार में अच्छा मुनाफा होने का भरोसा भी दिया। आरोपियों की बातों पर विश्वास करके प्रार्थी ने कंपनी के बैंक खातों में रकम जमा करा दी।

IMPS और RTGS से ट्रांसफर किए 34 लाख रुपए

प्रार्थी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के नंदनी रोड, भिलाई स्थित खाते और कोटक महिंद्रा बैंक के सुपेला स्थित खाते से IMPS और RTGS के माध्यम से कुल 34 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। लेकिन रकम मिलने के बाद न तो सोलर पैनल की सप्लाई की गई और न ही इंस्टॉलेशन का काम शुरू हुआ। काफी समय तक कोई समाधान नहीं मिलने पर प्रार्थी ने पुलिस से शिकायत की।

बैंक खातों और मोबाइल नंबरों से खुला मामला

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में साइबर सेल और बैंकों की मदद से संदिग्ध मोबाइल नंबरों तथा बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई। तकनीकी साक्ष्यों और शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर विवेक मिश्रा की संलिप्तता सामने आई।

मुंबई की जेल में पहले से बंद था आरोपी

पुलिस जांच में पता चला कि विवेक मिश्रा मुंबई के बांगुर नगर थाने में दर्ज एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हो चुका था और सेंट्रल जेल मुंबई में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था। इसके बाद स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मुंबई पुलिस और जेल प्रशासन से संपर्क किया। दुर्ग न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है। उससे 34 लाख रुपए की रकम कहां ट्रांसफर की गई, कंपनी के बैंक खातों का इस्तेमाल किस तरह हुआ और इस पूरे मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इन बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें