Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › रायपुर › Education News: सरकारी स्कूलों में खतरे के साये में पढ़ाई, …
Unsafe government schools (Image Source: Social Media)
Unsafe government schools (Image Source: Social Media)
रायपुर

Education News: सरकारी स्कूलों में खतरे के साये में पढ़ाई, कहीं गिर रहा प्लास्टर तो कहीं छत से निकली छड़ें

Education News: रायपुर के सरकारी स्कूलों में जर्जर भवनों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी है। कहीं छत से प्लास्टर गिर रहा है, तो कहीं दीवारों और छतों से ईंटें व लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं। जिले के 105 स्कूलों की मरम्मत के लिए 47 लाख रुपए से अधिक मंजूर किए गए हैं, जबकि 134 जर्जर भवन अब भी तोड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं।

य
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 01:02 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Education News: राजधानी रायपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले के कई स्कूल भवनों की हालत इतनी खराब है कि कहीं छत से प्लास्टर गिर रहा है, तो कहीं दीवारों से ईंटें और लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं। पुराने खपरैल वाले भवन भी लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। इसके बावजूद इन इमारतों में बच्चों की पढ़ाई जारी है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि स्कूलों की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद भी कई जगहों पर हालात नहीं सुधरे हैं। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, जिले के 105 स्कूलों के रखरखाव और मरम्मत के लिए 47 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। दूसरी ओर, इसी शैक्षणिक सत्र में तोड़े जाने के लिए चिह्नित 134 जर्जर भवन अब भी स्कूल परिसरों में मौजूद हैं। कई भवनों का निरीक्षण तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

छोटापारा स्कूल का खपरैल भवन बना खतरा

शहर के छोटापारा स्थित प्राथमिक शाला का भवन आजादी से पहले का बताया जा रहा है। खपरैल से बना यह पुराना भवन अब काफी जर्जर हो चुका है। इसकी छत से खपरैल गिरने की आशंका बनी रहती है। स्कूल परिसर के आसपास छोटे बच्चे खेलते भी हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना का खतरा बना हुआ है। भवन को हटाकर नया निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन अब तक इसे तोड़ने की कार्रवाई नहीं हुई है।

दलदलसिवनी में बच्चों के ऊपर गिर रहा छत का प्लास्टर

दलदलसिवनी के प्राथमिक स्कूल में भी स्थिति ठीक नहीं है। यहां कक्षाओं की छत से प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है। इसके बावजूद बच्चे उन्हीं कमरों में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल के शौचालयों की हालत भी खराब बताई जा रही है। परिसर में मौजूद एक पुराने भवन को पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका है, लेकिन उसे हटाने की प्रक्रिया अब तक आगे नहीं बढ़ पाई है।

मठपुरैना स्कूल की छत से बाहर निकली लोहे की छड़ें

मठपुरैना के सरकारी स्कूल का पुराना भवन भी लंबे समय से जर्जर हालत में है। इमारत की छत से लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं, जो बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। भवन की स्थिति को देखते हुए इसे तोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण यह ढांचा अब भी स्कूल परिसर में खड़ा है।

संत कंवर राम स्कूल के चार कमरे तोड़ने का प्रस्ताव लंबित

संत कंवर राम शासकीय शाला की इमारत भी बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। भवन की दीवारों और छत पर दरारें साफ दिखाई देती हैं। यहां चार जर्जर कमरों को तोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में इन कमरों के आसपास बच्चों की आवाजाही को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

105 स्कूलों के लिए जारी हुए 47 लाख रुपए से अधिक

जिला शिक्षा विभाग के मुताबिक, जिले के 105 स्कूलों में मरम्मत और रखरखाव के लिए 47 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी एम. सतीश नायर ने बताया कि यह राशि जनपद पंचायतों के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों को भेज दी गई है। साथ ही स्कूल भवनों का समय पर रखरखाव और मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। हालांकि, जिन स्कूलों में अब भी छत से प्लास्टर गिर रहा है और भवनों की हालत खराब बनी हुई है, वहां मरम्मत का काम कब तक पूरा होगा, यह बड़ा सवाल है। बजट जारी होने और जर्जर भवनों को हटाने के प्रस्तावों के बीच बच्चों की सुरक्षा फिलहाल सबसे अहम मुद्दा बनी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें