कोंडागांव
15 खबरें
विश्रामपुरी में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, लैब टेक्नीशियन पर लगे गंभीर आरोप
जिले के विश्रामपुरी क्षेत्र में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने और मौत होने का गंभीर मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ग्राम पिटेचुआ कोटवारपारा निवासी 32 वर्षीय मिथिला नेताम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 18 अगस्त की सुबह मिथिला की तबीयत खराब थी।
जंगल में गौ हत्या का मामला, पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले के इरागांव थाना क्षेत्र में गौहत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को ग्राम पड्डे के जंगल में गाय को काटकर उसकी चमड़ी निकालते समय पकड़ा गया। घटनास्थल से सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
हादसा : निर्माणाधीन नाले में डूबकर 6 साल की बच्ची की मौत, ठेकेदार की लापरवाही पर उठे सवाल
कोपाबेड़ा जलाशय के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान निर्माणाधीन नाले में गिरने से 6 वर्षीय चांदनी नाग की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाने पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी इसी स्थल पर हादसा हो चुका है। लोगों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई और तत्काल सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : PMश्री स्कूल में शिक्षकों की कमी, नाराज पालकों ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला
जिले के पीएमश्री स्कूल डीपोपारा में शिक्षकों की कमी से नाराज पालकों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई लगभग एक शिक्षक के भरोसे चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
जंगल में घुसी अनियंत्रित बस : कार से टक्कर में एक की मौत और दो घायल
कोंडागांव जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार कांकेर रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देशी मशरूम बना मुसीबत : फूड पॉइजनिंग से एक परिवार के 8 सदस्य अस्पताल पहुंचे
कोंडागांव जिले के पलारी गांव में देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी खाने के बाद एक परिवार के आठ लोगों समेत पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।
रिश्तों का कत्ल : नशेड़ी पिता ने 8 साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही 8 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यह घटना बीते शुक्रवार की रात को हुई, जब पेशे से ड्राइवर और नशे के आदी आरोपी ने बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।
हादसा : नाले में डूबने से दो चचेरे मासूम भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम
फरसगांव ब्लॉक के ग्राम कोटपाड में नाले में नहाने गए दो चचेरे भाइयों, 6 वर्षीय साजन पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम, की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नाले किनारे कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन कर रात करीब 8 बजे दोनों के शव बाहर निकाले।
टला हादसा : ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई सैकड़ों जानें
हादसा और मार्ग: सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर स्थित बस्तर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले संवेदनशील केशकाल घाट में एक भीषण सड़क दुर्घटना टल गई। जगदलपुर से लिक्विड ऑक्सीजन लोड करके ओडिशा के झारसुगुड़ा की ओर जा रहा एक भारी-भरकम टैंकर घाट के मोड़ पर पलट गया।
गिरफ्तार : धान-भंडार पर लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में 7 जून को ग्राम कौन्दकेरा निवासी सकरूराम नाग के साथ धान और मक्का खरीदी केंद्र पर मारपीट कर 2 हजार रुपये लूटने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने मुख्यमंत्री के पास शिकायत करने को लेकर नाराजगी जताते हुए यह वारदात की।
घटना : ड्यूटी के दौरान CAF जवान ने सर्विस रायफल से दी जान
कोंडागांव जिले के उरंदाबेड़ा CAF कैंप में तैनात जवान जोगेंद्र नेताम ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कैंप और सुरक्षा महकमे में शोक का माहौल है। एसपी पंकज चंद्रा ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
संवाद से जीती पुलिस : पुलिस की अनोखी पहल, वर्षों पुराना सामाजिक मतभेद हुआ समाप्त
कोंडागांव के ग्राम मिरमिंडा में गांडा समाज और अन्य ग्रामीणों के बीच वर्षों से चल रहा सामाजिक विवाद पुलिस की ‘सहयोग चौपाल’ पहल के माध्यम से सुलझ गया। पुलिस और प्रशासन ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर संवाद कराया, जिसके बाद आपसी सहमति से विवाद समाप्त हुआ और गांव में भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बहाल हो गया।