Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › Student Protest: एकलव्य छात्रावास में खाने में की…
Eklavya School Kondagaon Student Protest (Image Source: AI Generated)
Eklavya School Kondagaon Student Protest (Image Source: AI Generated)
शिक्षा

Student Protest: एकलव्य छात्रावास में खाने में कीड़े, शौचालयों की बदहाल स्थिति, प्राचार्या समेत 3 को हटाने की मांग

Student Protest: कोंडागांव के एकलव्य आवासीय विद्यालय शामपुर में खराब भोजन, साफ-सफाई और छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 05:19 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
कोंडागांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Student Protest: घर से दूर रहकर बेहतर भविष्य का सपना संजोने वाले आदिवासी बच्चों को छात्रावास में कैसी सुविधाएं मिल रही हैं, इसका मामला कोंडागांव जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय शामपुर से सामने आया है। यहां विद्यार्थियों ने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और प्रबंधन के व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायतें की हैं। छात्रों का आरोप है कि एक्सपायरी खाद्य सामग्री पर सवाल उठाने पर प्राचार्या चंद्रकिरण तिवारी ने कहा, 'आदिवासी हैं, एक्सपायरी खा लेंगे।' इस टिप्पणी से नाराज छात्र-छात्राएं और उनके पालक शनिवार को अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

भोजन में कीड़े मिलने का आरोप, पोहे में धान की शिकायत

विद्यार्थियों ने छात्रावास में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि खाने में कई बार कीड़े मिले हैं, जबकि पोहे में साबुत धान भी पाया गया। इसके अलावा भोजन तैयार करने वाली जगह पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने की बात कही गई है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने कई बार इन समस्याओं की शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद भोजन की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं हुआ। छात्र श्याम ने भी भोजन और विद्यालय प्रबंधन के व्यवहार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। 

शौचालयों की बदहाल स्थिति पर पालकों ने जताई चिंता

छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर पालकों ने शौचालयों की स्थिति पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शौचालयों में दरवाजे तक नहीं लगे हैं, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की दिशा को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। पालकों ने आशंका व्यक्त की है कि कुछ कैमरे शौचालयों की ओर लगे हो सकते हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कराने और छात्र-छात्राओं की निजता व सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

प्राचार्या और छात्रावास अधीक्षकों को हटाने की मांग

लगातार मिल रही शिकायतों से नाराज विद्यार्थियों और पालकों ने विद्यालय प्रबंधन में बदलाव की मांग उठाई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छता, सुरक्षित माहौल और सम्मानजनक व्यवहार बुनियादी जरूरतें हैं। घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए छात्रावास ही दूसरा घर होता है, ऐसे में उनकी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्राचार्या चंद्रकिरण तिवारी, छात्रावास अधीक्षक राजवीर यादव और अधीक्षिका निशु पंगाल को पद से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपने की मांग की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें