Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त CG weather update: बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, खेतों में बिछी धान की फसल Chhattisgarh High Court: रिटायर्ड शिक्षक को ₹19.92 लाख ग्रेच्युटी देने का आदेश CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त CG weather update: बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, खेतों में बिछी धान की फसल Chhattisgarh High Court: रिटायर्ड शिक्षक को ₹19.92 लाख ग्रेच्युटी देने का आदेश
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Child Rights Commission: बालिका छात्रावास और बालक…
Inspection of the girls hostel (Image Source: Keertiman Media)
Inspection of the girls hostel (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Child Rights Commission: बालिका छात्रावास और बालक गृह का निरीक्षण, बच्चों की सुविधाएं सुधारने के निर्देश

Child Rights Commission: बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने बागबाहरा कन्या छात्रावास और बिहाझर बालक गृह का निरीक्षण कर स्वच्छता, अध्ययन कक्ष, खेल सामग्री और बच्चों के व्यक्तित्व विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

म
प्रकाशित: 29 Oct 2026, 09:27 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Child Rights Commission: छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने 28 अक्टूबर को बागबाहरा प्रवास के दौरान प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, बागबाहरा और बिहाझर स्थित बालक गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

कौशल और व्यक्तित्व विकास पर जोर

कन्या छात्रावास में डॉ. शर्मा ने बच्चियों के कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित करने, पुस्तकालय और वाचन कक्ष को सुव्यवस्थित रखने तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बालक गृह में खेल और पढ़ाई की सुविधाएं सुधारने के निर्देश

बिहाझर स्थित बालक गृह में उन्होंने बड़े बच्चों की तीरंदाजी के प्रति रुचि के अनुरूप प्रशिक्षण की सराहना की। साथ ही छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने, व्यवस्थित अध्ययन कक्ष तैयार करने और भंडार गृह की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।

सुरक्षा के साथ सर्वांगीण विकास जरूरी

डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि बाल संरक्षण का उद्देश्य केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि उनकी रुचि, प्रतिभा और कौशल को विकसित करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना भी है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें