Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
BSP Township: सीवरेज पाइप साफ कर रहे मजदूरों को मिला इंसान का कटा सिर, एक महीने पुराना होने की आशंका Crime News: मोबाइल देखने पर टोका तो भड़का बड़ा भाई, छोटे भाई की हत्या Raipur News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, 32 शीशी नशीली सिरप जब्त Dhamtari News: एक साल से गांव में बहिष्कार झेल रहे दो परिवार, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार Ambikapur News: 12 हाथियों के दल का आतंक, धान की फसल बर्बाद, भैंस को कुचलकर मारा Chitrotpala Film City: विकास चाहिए, लेकिन जंगल नहीं कटना चाहिए, चित्रोत्पला फिल्म सिटी पर ग्रामीणों का विरोध BSP Township: सीवरेज पाइप साफ कर रहे मजदूरों को मिला इंसान का कटा सिर, एक महीने पुराना होने की आशंका Crime News: मोबाइल देखने पर टोका तो भड़का बड़ा भाई, छोटे भाई की हत्या Raipur News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, 32 शीशी नशीली सिरप जब्त Dhamtari News: एक साल से गांव में बहिष्कार झेल रहे दो परिवार, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार Ambikapur News: 12 हाथियों के दल का आतंक, धान की फसल बर्बाद, भैंस को कुचलकर मारा Chitrotpala Film City: विकास चाहिए, लेकिन जंगल नहीं कटना चाहिए, चित्रोत्पला फिल्म सिटी पर ग्रामीणों का विरोध
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Mahasamund News: धान खरीदी से पहले कलेक्टर का एक्…
Collector inspects check post(Image Source: CGDPR)
Collector inspects check post(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Mahasamund News: धान खरीदी से पहले कलेक्टर का एक्शन, अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों का किया निरीक्षण

Mahasamund News: धान खरीदी को देखते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने ओडिशा सीमा से लगे सिरपुर, सिंघोड़ा और रेहटीखोल चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की जांच, दस्तावेजों के सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

स
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 05:23 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: आगामी धान खरीदी को ध्यान में रखते हुए जिले में अंतर्राज्यीय सीमाओं पर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को उड़ीसा सीमा से लगे सरायपाली विकासखंड अंतर्गत अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट स्थापित करने सिरपुर, सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्टों में जांच व्यवस्था, वाहनों की आवाजाही, दस्तावेजों के सत्यापन और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चेक पोस्टों पर सतत निगरानी रखते हुए जांच प्रक्रिया को सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए, ताकि अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

दस्तावेजों का रिकॉर्ड रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने चेक पोस्टों से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही तथा उनके दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए तथा जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चेक पोस्टों पर तैनात कर्मचारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। 
 कलेक्टर श्री लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे
धान खरीदी से पहले कलेक्टर ने चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

अवैध परिवहन पर वाहन होंगे जब्त

वाहनों की जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन किया जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए, उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन करते हुए वाहन पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल वाहन जब्त (सीज) कर संबंधित प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अंतर्राज्यीय सीमाओं से होने वाली वाहनों की आवाजाही पर निरंतर निगरानी रखी जाए, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

चेक पोस्टों पर CCTV निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त

उन्होंने चेक पोस्टों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बनाए रखने तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि जांच व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तेजपाल सिंह ध्रुव, तहसीलदार श्रीधर पंडा, खाद्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें