Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, 32 शीशी नशीली सिरप जब्त Dhamtari News: एक साल से गांव में बहिष्कार झेल रहे दो परिवार, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार Ambikapur News: 12 हाथियों के दल का आतंक, धान की फसल बर्बाद, भैंस को कुचलकर मारा Chitrotpala Film City: विकास चाहिए, लेकिन जंगल नहीं कटना चाहिए, चित्रोत्पला फिल्म सिटी पर ग्रामीणों का विरोध CG News: सड़क किनारे गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पेट्रोलिंग टीम बनी मददगार Bilaspur News: पत्नी से विवाद के बाद कमरे में गया युवक, सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला शव Raipur News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, 32 शीशी नशीली सिरप जब्त Dhamtari News: एक साल से गांव में बहिष्कार झेल रहे दो परिवार, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार Ambikapur News: 12 हाथियों के दल का आतंक, धान की फसल बर्बाद, भैंस को कुचलकर मारा Chitrotpala Film City: विकास चाहिए, लेकिन जंगल नहीं कटना चाहिए, चित्रोत्पला फिल्म सिटी पर ग्रामीणों का विरोध CG News: सड़क किनारे गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पेट्रोलिंग टीम बनी मददगार Bilaspur News: पत्नी से विवाद के बाद कमरे में गया युवक, सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Chitrotpala Film City: विकास चाहिए, लेकिन जंगल नह…
Tree cutting dispute in Mana Tuta(Image Source: Social Media)
Tree cutting dispute in Mana Tuta(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Chitrotpala Film City: विकास चाहिए, लेकिन जंगल नहीं कटना चाहिए, चित्रोत्पला फिल्म सिटी पर ग्रामीणों का विरोध

Chitrotpala Film City: नवा रायपुर के माना-तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी के लिए पेड़ों की कटाई का ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। विरोध के बाद फिलहाल कटाई रोक दी गई है।

य
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 05:26 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chitrotpala Film City: माना-तूता में निर्माणाधीन चित्रोत्पला फिल्म सिटी के लिए जंगल में पेड़ों की कटाई को लेकर विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को पेड़ काटे जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कटाई रोकने की मांग करने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों के साथ विरोध जताया। विरोध के बाद फिलहाल पेड़ों की कटाई रोक दी गई है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस की टीम भी तैनात है। ग्रामीणों का कहना है कि फिल्म सिटी का निर्माण करीब 100 एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है। 
इसके लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने की आशंका है। ग्रामीण लंबे समय से फिल्म सिटी के नाम पर जंगल के पेड़ नहीं काटने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें विकास कार्यों से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इसके लिए पुराने पेड़ों को काटना सही नहीं है।

30 से 40 साल पुराने पेड़ काटे जाने का दावा

ग्रामीणों के मुताबिक, जंगल में मौजूद कई पेड़ करीब 30 से 40 साल पुराने हैं। इन पेड़ों को बड़ा होने में दशकों का समय लगा है। ऐसे में इन्हें काटने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी परियोजना के निर्माण के दौरान प्राकृतिक संसाधनों और हरियाली को सुरक्षित रखने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि चित्रोत्पला फिल्म सिटी के लिए नवा रायपुर में किसी दूसरे स्थान का चयन किया जाए, ताकि जंगल के पुराने पेड़ों को बचाया जा सके। उनका कहना है कि फिल्म सिटी जैसी परियोजना का स्वागत है, लेकिन इसके लिए जंगल की हरियाली को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

क्या है चित्रोत्पला फिल्म सिटी परियोजना?

नवा रायपुर के माना-तूता क्षेत्र में चित्रोत्पला फिल्म सिटी के साथ ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर विकसित करने की योजना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 24 जनवरी 2026 को इन परियोजनाओं का भूमिपूजन किया था। इनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना और राज्य को शूटिंग के प्रमुख केंद्रों में शामिल करना है। परियोजना के तहत फिल्म सिटी के लिए 95.79 करोड़ रुपए और ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के लिए 52.03 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। दोनों परियोजनाओं को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर विकसित करने की योजना है। इसमें निजी क्षेत्र से करीब 300 करोड़ रुपए के निवेश की संभावना भी जताई गई है।

फिल्म शूटिंग से लेकर पर्यटन तक को मिलेगा बढ़ावा

चित्रोत्पला फिल्म सिटी में फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना है। यहां अलग-अलग जरूरतों के मुताबिक स्थायी सेट तैयार किए जाएंगे। इनमें सड़क, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जैसे सेट भी शामिल होंगे, ताकि फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए जरूरी व्यवस्थाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। इस परियोजना से छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण के साथ पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। वहीं, ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और विभिन्न आयोजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
हालांकि, परियोजना के निर्माण को लेकर अब पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा भी सामने आ गया है। ग्रामीणों की मांग है कि विकास कार्यों के साथ जंगल और पुराने पेड़ों को बचाने के विकल्पों पर भी विचार किया जाए। फिलहाल विरोध के बाद कटाई रोक दी गई है और मौके पर पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें