राजनीति
कुल 382 खबरें
Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में दुकानें बंद मिलने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि डर के माहौल के कारण व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं, व्यापारिक संगठन CTI ने रैली के चलते दिल्ली के बाजारों और ट्रांसपोर्ट पर असर पड़ने की आशंका जताते हुए 10 से 12 हजार करोड़ रुपये तक के व्यापार प्रभावित होने का दावा किया था।
INDIA Alliance Rally: दिल्ली में महारैली के लिए निकला काफिला, रामलीला मैदान में जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता
INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, TMC समेत कई विपक्षी दलों के नेता इस रैली में शामिल हो रहे हैं। आयोजकों ने लाखों लोगों के जुटने का दावा किया है। भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 4,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, 14 सुरक्षा जोन और 200 से अधिक CCTV कैमरों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। वहीं, रैली के चलते राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
INDIA Alliance Rally: महारैली पर BJP का हमला, 1984 दंगों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेरा
INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली से पहले बीजेपी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने रैली को 'ठगों का मेला' बताते हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाया। वहीं, भारी भीड़ की आशंका के बीच दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
Punjab Assembly Elections: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से ही मैदान में उतरेंगे CM भगवंत मान
Punjab Assembly Elections: आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धूरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूची में 37 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है, जबकि संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है। AAP ने समय से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
Hardeep Singh Puri: राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा पर्चा, निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय
Hardeep Singh Puri: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए भोपाल विधानसभा परिसर में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ मंत्री व विधायक मौजूद रहे। विधानसभा में भाजपा के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए पुरी की निर्विरोध जीत की संभावना जताई जा रही है।
INDIA Alliance Protest: सड़क पर उतरा गठबंधन, खड़गे के घर पब्लिक महाभियोग की तैयारी, 1 नवंबर की रैली पर व्यापारियों ने जताई चिंता
INDIA Alliance Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। शनिवार को ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम और 1 नवंबर को रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली प्रस्तावित है। वहीं, दिल्ली के व्यापारियों ने रैली से कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई है।
INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर की महारैली को लेकर सरगर्मियां तेज, CJP के रुख पर सस्पेंस
INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित होगी। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। हालांकि, कांग्रेस और CJP के बीच बातचीत के बावजूद रैली में CJP की भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
Durg BJP Padyatra: आज भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जेपी नड्डा और सीएम साय की मौजूदगी में निकलेगी SIR पदयात्रा
Durg BJP Padyatra: दुर्ग में आज SIR जागरूकता को लेकर भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। जेपी नड्डा और CM विष्णुदेव साय शामिल होंगे। शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।
Congress Election Strategy: दिसंबर के निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, वार्ड कमेटियों के हाथ होगी टिकट तय करने की कमान
Congress Election Strategy: छत्तीसगढ़ के चार नगर निगमों में संभावित निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी वार्ड कमेटियों के सुझावों से प्रत्याशियों के नाम तय करने और प्रत्येक निगम के लिए अलग घोषणा-पत्र तैयार करने की रणनीति पर काम कर रही है।
MLC Election Results: 4 राज्यों के विधान परिषद चुनावों में बीजेपी की जबरदस्त धमक, बिहार में अनंत सिंह के सियासी दांव पर लगा करारा झटका
MLC Election Results: उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद (MLC) सीटों के चुनाव परिणामों में भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के प्रदर्शन की चर्चा रही। बिहार में अनंत सिंह के समर्थित उम्मीदवार की हार और जदयू नेता नीरज कुमार की जीत ने सियासी हलचल बढ़ाई। इन नतीजों ने राज्यों में क्षेत्रीय समीकरणों, दलों की ताकत और स्थानीय राजनीतिक प्रभाव को फिर चर्चा में ला दिया।
Agra Teacher MLC Election: सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल की आगरा में शानदार जीत, धर्म परिवर्तन के एलान और रोने के बाद चर्चा में आए थे
Agra Teacher MLC Election: उत्तर प्रदेश के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 3,500 से अधिक वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर लगातार दूसरी बार शिक्षक एमएलसी बनने का गौरव हासिल किया। मतदान के दौरान प्रशासन पर लगाए गए आरोपों और धर्म परिवर्तन से जुड़े उनके विवादित बयान के कारण यह चुनाव काफी चर्चा में रहा।
Bihar MLC Election Result: अनंत सिंह को तगड़ा झटका, जेडीयू की जीत के बाद नीरज कुमार का तंज-कहाँ है रे गुंजन, ले जा मिठाइयाँ?
Bihar MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू के उम्मीदवार के खिलाफ जन सुराज समर्थित अनुज सिंह का समर्थन किया था। चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को दिया, जबकि अनंत सिंह ने हार स्वीकार की। इस चुनाव के साथ जेडीयू से उनके निष्कासन और पार्टी के भीतर राजनीतिक विवाद को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।