Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भ…
Rahul Gandhi took aim at the BJP (Image Source: Keertiman Media)
Rahul Gandhi took aim at the BJP (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING कांग्रेस Featured

Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में दुकानें बंद मिलने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि डर के माहौल के कारण व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं, व्यापारिक संगठन CTI ने रैली के चलते दिल्ली के बाजारों और ट्रांसपोर्ट पर असर पड़ने की आशंका जताते हुए 10 से 12 हजार करोड़ रुपये तक के व्यापार प्रभावित होने का दावा किया था।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 03:30 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rahul Gandhi: दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचे कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुकानें बंद होने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी का आरोप है कि बीजेपी ने डर के माहौल में स्थानीय व्यापारियों का काम-धंधा जबरन ठप करवा दिया, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

खरीदारी भी करो और प्रदर्शन भी 

इंडिया गठबंधन के मार्च से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने देशभर से आ रहे कार्यकर्ताओं से खास अपील की थी। उन्होंने कहा था कि दिवाली, छठ और भाईदूज जैसे बड़े त्योहारों का समय है। दिल्ली में रैली और मार्च में हिस्सा लेने के साथ-साथ कार्यकर्ता स्थानीय बाजारों से खरीदारी भी करें ताकि यहां के दुकानदारों की जेब में कुछ पैसा जाए। राहुल गांधी ने बीजेपी के उस दावे को भी खारिज किया था, जिसमें कहा गया था कि रैलियों से कारोबार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा था, "व्यापारियों को किसी रैली से नुकसान नहीं होता। बीजेपी सिर्फ डर और अफवाह फैला रही है।" लेकिन जब राहुल गांधी खुद कनॉट प्लेस पहुंचे, तो वहां ज्यादातर शटर गिरे मिले। इस पर उन्होंने सवाल दागा कि आखिर व्यापारियों की रोजी-रोटी पर लात कौन मार रहा है और इस नुकसान की जवाबदेही किसकी है?

व्यापारिक संगठन CTI की क्या थी चिंता? 

दूसरी ओर, दिल्ली के व्यापारियों की संस्था 'चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' (सीटीआई) ने रैली से पहले ही राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई थी। सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल का कहना था कि रामलीला मैदान में होने वाले आयोजन के कारण मध्य दिल्ली और आसपास के 80 फीसदी बाजार बंद रहने की आशंका है। सीटीआई ने दावा किया था कि इस हलचल का असर कश्मीरी गेट, मोरी गेट, जनपथ, चांदनी चौक और कनॉट प्लेस जैसे बड़े व्यावसायिक केंद्रों की करीब 3 लाख दुकानों पर पड़ेगा।

10 से 12 हजार करोड़ के नुकसान का दावा

व्यापारिक संगठन के मुताबिक, सिर्फ दुकानें ही नहीं, बल्कि पूरी सप्लाई चेन ठप हो गई:

  • ट्रांसपोर्ट बंद: रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में लोडिंग-अनलोडिंग पूरी तरह रुक गई।

  • माल अटका: औद्योगिक इलाकों से आने वाले लगभग 5,000 ट्रकों और टेम्पो की आवाजाही थम गई, जिससे धनतेरस के लिए आया सामान गोदामों में ही फंसा रह गया।

  • बड़ा आर्थिक झटका: सीटीआई ने चेतावनी दी थी कि 1 नवंबर को बाजार और ट्रांसपोर्ट बंद रहने से 10,000 से 12,000 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हो सकता है, जिससे लाखों लोगों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा।

राजनीतिक घमासान और व्यापारिक नुकसान की इस खींचतान के बीच सबसे ज्यादा मार दिल्ली के उन छोटे-बड़े दुकानदारों पर पड़ी है, जो त्योहारों के सीजन में बेहतर बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे थे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें