धमतरी
धमतरी की हर हलचल पर रखें अपनी नजर। शहर से गांव तक की ताजा खबरें, स्थानीय मुद्दे, जनसमस्याएं, विकास की तस्वीर और क्षेत्र से जुड़ी खास घटनाओं की सटीक जानकारी यहां पढ़ें। धमतरी के लोगों से जुड़े हर महत्वपूर्ण विषय को सरल और विश्वसनीय अंदाज में आप तक पहुंचाने की हमारी कोशिश।
कुल 138 खबरें
- सिहावामहानदी का उद्गम
- विंध्यवासिनी (बिलाई माता) मंदिरधमतरी की प्रमुख आस्था-स्थली
Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर
Dhamtari News: कारीपानी गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, बहीगांव में भी तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Angarmoti Temple Dhamtari: जहां झुकते हैं शीश... आस्था, विश्वास और चमत्कार की मान्यताएं... मां अंगारमोती का दरबार
Angarmoti Temple Dhamtari: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गंगरेल बांध के किनारे स्थित मां अंगारमोती मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का इतिहास 400 वर्ष से अधिक पुराना है। यहां दीपावली के बाद आयोजित होने वाला मड़ई मेला विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। धार्मिक परंपराओं के साथ गंगरेल बांध की प्राकृतिक सुंदरता भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। मां अंगारमोती का यह पावन धाम छत्तीसगढ़ की आस्था, लोक-संस्कृति और प्राकृतिक विरासत का अनूठा संगम है।
Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल
Dhamtari Accident: भटगांव रोड के पास गंगरेल से दर्शन कर लौट रही 40 से अधिक लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 से अधिक लोगों के घायल होने की शुरुआती जानकारी है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Gangrel Dam Protest: धमतरी में डुबान प्रभावितों का जल सत्याग्रह, भूमि की मांग पर अड़े ग्रामीण
Gangrel Dam Protest: धमतरी जिले में गंगरेल बांध के डुबान प्रभावित ग्रामीण भूमि और उचित पुनर्वास की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बांध तट पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू करते हुए मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार
Hotel Death Case: मृत मिली 22 वर्षीय पिंकी मानिकपुरी के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शादी का भरोसा देने, विवाह से इनकार करने और प्रताड़ित करने के आरोपों की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
Dhamtari News: आयुष्मान कार्ड से इलाज के बाद भी मरीज से 60 हजार रुपए नकद लेने का आरोप, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत
Dhamtari News: धमतरी के शिवनंदा हॉस्पिटल पर आयुष्मान कार्ड से 66 हजार रुपए काटने के बाद मरीज से 60 हजार रुपए नकद लेने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की है। कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Dhamtari News: खाट पर सो रहे बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां रात में अपनी खाट पर सो रहे एक बुजुर्ग अचानक आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा
Dhamtari News: पोटियाडीह में लीनेश साहू की मौत के मामले में अपर सत्र अदालत ने पत्नी समेत पांच आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई।
Dhamtari Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Dhamtari Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा शहर के रत्नाबांधा इलाके में हुआ, जहां सागर नागारची पैदल धमतरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
Dhamtari News: पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश से मचा हड़कंप, दो बाइक खाक
Dhamtari News: धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में आधी रात पेट्रोल पंप को आग के हवाले करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यह घटना मेघा स्थित माता रानी फ्यूल्स की है, जहां एक संदिग्ध ने पहले पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद किया।
CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव
CG News: धमतरी जिले से डायल 112 में तैनात एक आरक्षक की मौत का मामला सामने आया है। रुद्री थाना क्षेत्र स्थित डायल 112 के कंट्रोल रूम में आरक्षक ओमप्रकाश सोनवानी का शव मिला है। ओमप्रकाश सोनवानी कुरूद का निवासी था और डायल 112 में आरक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था।
CG News: धमतरी में राशन कार्ड फर्जीवाड़े का आरोप, 1000 कार्डों पर उठे सवाल
CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा नगर पंचायत में राशन कार्डों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई राशन कार्डों में परिवार के सदस्यों से जुड़ी जानकारी गलत तरीके से दर्ज की गई है। कुछ कार्डों में पुरुष के नाम के सामने महिला और महिला के नाम के सामने पुरुष का विवरण दर्ज होने की बात कही जा रही है।