Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति Cattle Smuggling: पिकअप में झारखंड ले जा रहे थे 6 भैंसें, दम घुटने से एक की मौत, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति Cattle Smuggling: पिकअप में झारखंड ले जा रहे थे 6 भैंसें, दम घुटने से एक की मौत, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका
W 𝕏 f
होम › धमतरी › Dhamtari News: समर्थन मूल्य पर धान खपाने की थी तै…
Illegal paddy seized in Dhamtari(Image Source: social media)
Illegal paddy seized in Dhamtari(Image Source: social media)
धमतरी

Dhamtari News: समर्थन मूल्य पर धान खपाने की थी तैयारी, प्रशासन ने जब्त किया 1000 क्विंटल धान

Dhamtari News: धमतरी में अवैध धान भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने चार गांवों में छापेमारी कर करीब 1000 क्विंटल धान जब्त किया। कलेक्टर के निर्देश पर विशेष टीम लगातार निगरानी कर रही है।

भ
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 05:10 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध रूप से धान जमा करने वाले बिचौलिये भी सक्रिय हो गए हैं। सरकारी खरीदी केंद्रों में धान खपाकर मुनाफा कमाने की तैयारी कर रहे ऐसे लोगों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। धमतरी जिले में पिछले दो दिनों से लगातार चल रही कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने चार अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर करीब 1000 क्विंटल धान जब्त किया है। प्रशासन की टीम ने घुटकेल, उमरगांव, सांकरा और सिंगपुर में दबिश देकर अवैध रूप से संग्रहित धान पकड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब्त धान की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई गई है। जांच में धान के भंडारण से जुड़े वैध दस्तावेज, मंडी लाइसेंस और खरीदी का रिकॉर्ड नहीं मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से जमा किए गए इस धान को समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीदी केंद्रों में बेचने की तैयारी थी। इससे शासन की धान खरीदी व्यवस्था का गलत फायदा उठाकर अनुचित मुनाफा कमाया जा सकता था। हालांकि, प्रशासन की सतर्कता के चलते यह कोशिश सफल नहीं हो सकी।

अवैध खरीदी-बिक्री पर नजर रखने विशेष टीम गठित

 कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने मौके से धान जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ दंडात्मक प्रकरण तैयार किया है। जिले में धान खरीदी के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी भी बढ़ा दी गई है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। इस दौरान अवैध धान की खरीदी, बिक्री और परिवहन करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष टीम गठित की है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में सतत निगरानी कर रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। आने वाले दिनों में भी संदिग्ध भंडारण और अवैध परिवहन पर विशेष नजर रखी जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें