कांग्रेस
कुल 94 खबरें
Controversial Statement: इरफान अंसारी के बयान से मचा सियासी घमासान, बीजेपी ने मांगा मंत्री का इस्तीफा
Controversial Statement: झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के 40 लाख युवाओं और राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। उनके बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री से इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।
Uttar Pradesh Election: कांग्रेस ने तेज की तैयारी, प्रियंका गांधी संभालेंगी गठबंधन की कमान?
Uttar Pradesh Election: कांग्रेस ने चुनाव तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में संगठन मजबूत करने, चार चुनावी समितियां गठित करने और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की रणनीति पर काम चल रहा है। सीटों के बंटवारे में कांग्रेस 125 से अधिक सीटों की मांग कर सकती है।
Rahul Gandhi: सियासी रैलियों से कारोबारी परेशान, CAIT ने राहुल गांधी को पत्र लिख पूछे 5 कड़े सवाल
Rahul Gandhi: दिल्ली में लगातार हो रहे राजनीतिक धरना-प्रदर्शनों और रैलियों से व्यापार प्रभावित होने का मुद्दा गरमा गया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कारोबारियों को हुए नुकसान पर सवाल उठाए हैं। संगठन ने रैलियों के कारण बाजारों में कारोबार ठप होने और व्यापारियों की आजीविका प्रभावित होने पर चिंता जताते हुए पांच सवाल पूछे हैं।
Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में दुकानें बंद मिलने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि डर के माहौल के कारण व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं, व्यापारिक संगठन CTI ने रैली के चलते दिल्ली के बाजारों और ट्रांसपोर्ट पर असर पड़ने की आशंका जताते हुए 10 से 12 हजार करोड़ रुपये तक के व्यापार प्रभावित होने का दावा किया था।
INDIA Alliance Rally: दिल्ली में महारैली के लिए निकला काफिला, रामलीला मैदान में जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता
INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, TMC समेत कई विपक्षी दलों के नेता इस रैली में शामिल हो रहे हैं। आयोजकों ने लाखों लोगों के जुटने का दावा किया है। भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 4,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, 14 सुरक्षा जोन और 200 से अधिक CCTV कैमरों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। वहीं, रैली के चलते राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
INDIA Alliance Protest: सड़क पर उतरा गठबंधन, खड़गे के घर पब्लिक महाभियोग की तैयारी, 1 नवंबर की रैली पर व्यापारियों ने जताई चिंता
INDIA Alliance Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। शनिवार को ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम और 1 नवंबर को रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली प्रस्तावित है। वहीं, दिल्ली के व्यापारियों ने रैली से कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई है।
Congress Election Strategy: दिसंबर के निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, वार्ड कमेटियों के हाथ होगी टिकट तय करने की कमान
Congress Election Strategy: छत्तीसगढ़ के चार नगर निगमों में संभावित निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी वार्ड कमेटियों के सुझावों से प्रत्याशियों के नाम तय करने और प्रत्येक निगम के लिए अलग घोषणा-पत्र तैयार करने की रणनीति पर काम कर रही है।
Supreme Court Notice: गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी को नोटिस जारी
Supreme Court Notice: राहुल गांधी के खिलाफ एक महिला पत्रकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि मार्च के दौरान धक्का लगने से वह घायल हो गई थीं। अदालत ने मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है।
Pappu Yadav Viral Video: जवान को धक्का देते पप्पू यादव का वीडियो वायरल, पूर्व DGP ने की कार्रवाई की मांग
Pappu Yadav Viral Video: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सुरक्षा में तैनात जवान को कथित तौर पर धक्का देते नजर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई और सांसद की सुरक्षा की समीक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है कि वीडियो मधेपुरा के खुर्दा गांव में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का है। हालांकि, इस मामले पर पप्पू यादव और बिहार पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट से बड़ी राहत, 2018 के मामले में अदालत ने किया दोषमुक्त
Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़े 2018 के मामले में सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया है। बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। कई वर्षों तक चली सुनवाई के बाद अदालत का यह फैसला आया है। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के सुल्तानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनके काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अचानक ब्रेक लगने से यह हादसा हुआ। राहुल गांधी सुरक्षित बताए गए हैं, जबकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वह मानहानि मामले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे।
Jamia Millia Islamia News: छात्र संघ चुनाव विवाद पर कांग्रेस सांसदों पर FIR, कैंपस में बढ़ा तनाव
Jamia Millia Islamia News: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं, छात्र संगठन SFI ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वर्ष 2006 के बाद से विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। फिलहाल चार छात्र भूख हड़ताल पर हैं और प्रशासन ने कक्षाएं ऑनलाइन कर दी हैं।