Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: आयुर्वेदिक दवा खरीदी पर विवाद, दो सरकारी कंपनियों पर उठे सवाल ED raids: रायपुर-दुर्ग में ED की हलचल, कई ठिकानों पर जांच की सूचना Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार Chhattisgarh News: बलौदाबाजार में चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा Chhattisgarh News: आयुर्वेदिक दवा खरीदी पर विवाद, दो सरकारी कंपनियों पर उठे सवाल ED raids: रायपुर-दुर्ग में ED की हलचल, कई ठिकानों पर जांच की सूचना Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार Chhattisgarh News: बलौदाबाजार में चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › Pappu Yadav Viral Video: जवान को धक्का देते पप्पू…
Pappu Yadav video goes viral
Pappu Yadav video goes viral
कांग्रेस

Pappu Yadav Viral Video: जवान को धक्का देते पप्पू यादव का वीडियो वायरल, पूर्व DGP ने की कार्रवाई की मांग

Pappu Yadav Viral Video: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सुरक्षा में तैनात जवान को कथित तौर पर धक्का देते नजर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई और सांसद की सुरक्षा की समीक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है कि वीडियो मधेपुरा के खुर्दा गांव में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का है। हालांकि, इस मामले पर पप्पू यादव और बिहार पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 11:30 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Pappu Yadav Viral Video: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव एक बार फिर अपने एक नए वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार मामला उनकी सुरक्षा में तैनात एक जवान के साथ कथित तौर पर हुए दुर्व्यवहार से जुड़ा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद से राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जिस पर अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी है।

क्या है पूरा मामला? 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पप्पू यादव अपनी सुरक्षा में तैनात एक जवान को धक्का देते हुए वहां से हटने का निर्देश देते नजर आ रहे हैं। घटना का यह क्लिप सामने आते ही इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुलकर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस घटना को बेहद शर्मनाक करार देते हुए सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व डीजीपी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह शर्मनाक है। अगर यह वीडियो असली है, तो यह नेता बिहार के पप्पू यादव जैसे लग रहा है। 

डीजीपी ने पोस्ट को नेताओं को किया टैग

आप सभी को उनके पुराने रिकॉर्ड के बारे में पता है। उन्हें इस तरह का बर्ताव करने और अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी (चाहे वह सीआरपीएफ का हो या बिहार पुलिस का) का अपमान करने का कोई हक नहीं है। यह उनकी सुरक्षा वापस लेने या कम करने के लिए काफी वजह है।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने यह सख्त आदेश दिया था कि जो संरक्षित व्यक्ति जवानों को बुनियादी सुविधाएं जैसे रहने की जगह या शौचालय नहीं देते, उनकी सुरक्षा तुरंत हटा ली जानी चाहिए। पूर्व डीजीपी ने इस पोस्ट में बिहार के नेताओं को भी टैग करते हुए पप्पू यादव की सुरक्षा पर पुनर्विचार करने की बात कही है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक न तो पप्पू यादव और न ही बिहार पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है, लेकिन घटना के तूल पकड़ने के पूरे आसार हैं।

पैतृक गांव में हुआ था आयोजन 

सूत्रों के मुताबिक, यह वायरल वीडियो मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के खुर्दा गांव का है। यहां दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर 'खुर्दा महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया था। खास बात यह है कि खुर्दा सांसद पप्पू यादव का पैतृक गांव भी है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने भी शिरकत की थी, जिससे वहां काफी भीड़भाड़ थी।

सुरक्षा विवादों से पुराना नाता 

पप्पू यादव और उनकी सुरक्षा का विवाद कोई नया नहीं है। इससे पहले भी उनकी सुरक्षा श्रेणी को लेकर खींचतान देखने को मिल चुकी है, जब उनकी वाई-प्लस (Y+) सुरक्षा को घटाकर वाई (Y) श्रेणी का कर दिया गया था। हालांकि, उस वक्त सरकार के इस कदम को लेकर पटना हाईकोर्ट ने नाराजगी भी जताई थी। अब एक बार फिर से इस नए वीडियो के सामने आने के बाद सांसद की सुरक्षा और उनके बर्ताव को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें