Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 ग…
A herd of elephants on the road (Image Source: social media)
A herd of elephants on the road (Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Raigarh Elephant News: रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में बुधवार को हाथियों का बड़ा कुनबा सड़क पर पहुंच गया। इस दौरान एक विशाल हाथी ट्रेलर के सामने काफी देर तक खड़ा रहा। वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात नियंत्रित किया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 11:03 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raigarh Elephant News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन मंडल अंतर्गत तमनार रेंज के सामारुमा इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाथियों का एक बड़ा कुनबा अचानक मुख्य सड़क पर आ धमका। सुबह लगभग 40 हाथियों का दल जंगल से निकलकर सीधे सड़क पर पहुंच गया, जिससे देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दिन बीतने के बाद शाम को भी हाथियों की चहलकदमी कम नहीं हुई। दल एक बार फिर जंगल से निकलकर सड़क पार करने पहुंचा। इस दौरान एक दिलचस्प और डरावना नज़ारा तब देखने को मिला जब एक विशालकाय हाथी सड़क किनारे खड़े भारी-भरकम ट्रेलर के ठीक सामने जाकर डट गया। वह काफी देर तक गाड़ी के पास खड़ा रहा, जिसे देखकर वहां मौजूद राहगीरों की सांसें थम गईं। गनीमत यह रही कि हाथी ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और कुछ देर बाद पूरा दल शांतिपूर्वक वापस जंगल की ओर लौट गया।

मोबाइल कैमरों में कैद हुआ नज़ारा, वीडियो वायरल 

सड़क पर अचानक इतने सारे हाथियों की मौजूदगी देखकर गाड़ियों में सवार लोग जहां के तहां रुक गए। कई राहगीरों ने इस दुर्लभ और रोमांचक मंज़र को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

49 हाथियों के कुनबे से अलग हुआ छोटा दल 

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में इस दल में करीब 49 हाथी शामिल थे। हालांकि, बाद में इनमें से 9 हाथी रास्ता बदलकर छाल रेंज की तरफ निकल गए, जबकि बाकी हाथियों की आवाजाही तमनार क्षेत्र में ही बनी हुई है। लगातार हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग और पुलिस तैनात 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हाथियों की सुरक्षा और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए वन अमले ने सड़क के दोनों ओर से आ रही गाड़ियों को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया। जब तक हाथियों का दल सुरक्षित तरीके से वापस जंगल के भीतर नहीं चला गया, तब तक ट्रैफिक रोक कर रखा गया। हाथियों के जाने के बाद ही आवागमन दोबारा सामान्य हो सका। फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में गश्त बढ़ा चुकी है और हाथियों की हर हरकत पर पैनी नज़र बनाए हुए है, ताकि ग्रामीणों व राहगीरों को किसी खतरे का सामना न करना पड़े।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें