Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार Umesh Pal Murder Case: गया जेल में बंद शूटर अरमान को लेकर प्रयागराज निकली UP पुलिस, सुरक्षा को लेकर खौफ में परिवार Chhattisgarh Private Schools: निजी स्कूलों की चमक-दमक के पीछे की कड़वी सच्चाई, भारी-भरकम फीस, लेकिन पढ़ाई के नाम पर 5 हजार वाले अनट्रेंड टीचर POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार Umesh Pal Murder Case: गया जेल में बंद शूटर अरमान को लेकर प्रयागराज निकली UP पुलिस, सुरक्षा को लेकर खौफ में परिवार Chhattisgarh Private Schools: निजी स्कूलों की चमक-दमक के पीछे की कड़वी सच्चाई, भारी-भरकम फीस, लेकिन पढ़ाई के नाम पर 5 हजार वाले अनट्रेंड टीचर
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्राम…
Kabra elephant CCTV footage in Surajpur(Image Source: Social Media)
Kabra elephant CCTV footage in Surajpur(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना

Surajpur Elephant Attack: छतरपुर गांव में कबरा हाथी का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया है। हाथी एक ग्रामीण का पीछा करते हुए घर के दरवाजे तक पहुंच गया और अंदर सूंड डालकर हमला करने की कोशिश की।

य
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 11:47 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Surajpur Elephant Attack: सरगुजा संभाग में दहशत का कारण बने कबरा हाथी का एक खौफनाक CCTV वीडियो सामने आया है। सूरजपुर जिले के छतरपुर गांव में रिकॉर्ड हुए करीब 29 सेकंड के इस वीडियो में हाथी एक ग्रामीण का पीछा करते हुए उसके घर के दरवाजे तक पहुंच जाता है। इतना ही नहीं, हाथी घर के अंदर व्यक्ति को तलाशने के लिए दरवाजे के भीतर अपनी सूंड डालता हुआ दिखाई दे रहा है। CCTV फुटेज के मुताबिक घटना सुबह करीब 4 बजे की है। कन्नी लाल जायसवाल जैसे ही अपने घर से बाहर निकले, उनकी नजर सामने खड़े हाथी पर पड़ गई। खतरा भांपते ही वह तुरंत घर के अंदर भागे। उनके पीछे-पीछे हाथी भी तेजी से दरवाजे तक पहुंच गया।

कुछ ही सेकंड में घर तक पहुंच गया हाथी

करीब 29 सेकंड के वीडियो में हाथी की आक्रामकता साफ नजर आती है। ग्रामीण के बाहर निकलते ही हाथी उसकी ओर बढ़ता है और वह जान बचाकर घर के अंदर चला जाता है। बताया जा रहा है कि करीब 10 सेकंड के भीतर हाथी घर के दरवाजे तक पहुंच गया। इसके बाद हाथी ने घर के भीतर अपनी सूंड डालकर अंदर मौजूद व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की। गनीमत रही कि ग्रामीण समय रहते घर के अंदर पहुंच गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ सेकंड की देरी भारी पड़ सकती थी।

ग्रामीणों में लगातार बना हुआ है डर

स्थानीय लोगों का कहना है कि कबरा हाथी लंबे समय से इलाके में परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, हाथी इंसानों को देखते ही उनका पीछा करता है और कई बार हमला भी कर चुका है। स्थानीय स्तर पर यह दावा किया जा रहा है कि अब तक 12 लोगों की जान इस हाथी के हमलों में जा चुकी है। हाथी की लगातार मौजूदगी और आक्रामक व्यवहार के चलते सरगुजा संभाग के कई इलाकों में ग्रामीणों के बीच डर का माहौल है। लोगों को जंगल और आसपास के इलाकों में जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ रही है।

हाथी को पकड़ने की तैयारी, फैसले का इंतजार

कबरा हाथी के बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग ने उसे बेहोश कर पकड़ने के लिए उच्च स्तर पर पत्र लिखा है। हालांकि, इस मामले में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। ताजा CCTV फुटेज ने एक बार फिर हाथी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। अब सभी की नजर वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें