"वन विभाग" के लिए 219 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Snake Rescue Balodabazar: वन विभाग की बड़ी पहल, 2026 में 250 से अधिक सर्पों का सुरक्षित रेस्क्यू
Snake Rescue Balodabazar: वन विभाग की टीम ने वर्ष 2026 में वन्यजीव संरक्षण और जनसुरक्षा के तहत लगभग 250 सर्पों का सफल रेस्क्यू किया। कोबरा, करैत और रसेल वाइपर जैसे विषैले सर्पों के साथ अन्य वन्यजीवों को भी सुरक्षित बचाकर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। विभाग की त्वरित कार्रवाई और विशेष प्रशिक्षण से मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी आई है और लोगों का विश्वास बढ़ा है।
राष्ट्रीय
Leopard Poaching Case: तार के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत, वन विभाग ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Leopard Poaching Case: कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र में तार के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जंगली सूअर और हिरण के शिकार के लिए लगाए गए फंदे में तेंदुआ फंस गया था। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।
रायगढ़
Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी
Elephant Rescue: रायगढ़ जिले के बोरो वन परिक्षेत्र में हाथियों के 7 सदस्यीय दल से बिछड़ा करीब 2 साल का शावक अकेला घूमता मिला। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित तरीके से वापस उसके दल से मिलाने की कोशिश में जुटी है। शावक को दूर से केला और केले का पौधा दिया गया, जिसे उसने खा लिया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: कवर्धा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों की सुरक्षा के बीच तेंदुआ पकड़ा गया
Chhattisgarh News: कवर्धा वन मंडल अंतर्गत सिंघनपुरी गांव में खेतों के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाया। रायपुर से पहुंचे विशेषज्ञों ने ट्रैंक्विलाइजर डार्ट की मदद से दोपहर 1:42 बजे तेंदुए को सफलतापूर्वक पकड़ा। लगभग 8 वर्षीय तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य ले जाया गया है, जहां उसकी निगरानी और उपचार किया जाएगा।
बस्तर संभाग
Bastar Tiger News: जंगलों में बाघ की दस्तक, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट
Bastar Tiger News: बस्तर के जंगलों में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी की सूचना सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। भानपुरी वन परिक्षेत्र के मावलीगुड़ा स्थित खुटीगुड़ा पारा क्षेत्र में बाघ के विचरण की खबर मिलने पर वन विभाग सक्रिय हो गया। सूचना प्राप्त होते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू किया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: वन विभाग वालाे ने मृत भालू के नाखून ले जाने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार
Chhattisgarh News: मरवाही में मृत भालू के चार नाखून काटकर ले जाने के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भालू के चार नाखून बरामद किए गए हैं। पोस्टमार्टम में भालू की मौत का कारण तीव्र फेफड़ों का संक्रमण बताया गया है।
बिलासपुर
Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
Forest Department: बिलासपुर रेल मंडल के खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड की सुरंग में रेलवे ट्रैक पर तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। लोको पायलट द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Dantewada News: गोह का शिकार कर सोशल मीडिया पर डाली रील, वन विभाग ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार
Dantewada News: श्यामगिरी इलाके में गोह का शिकार कर उसे पकाकर खाने के आरोप में वन विभाग ने तीन युवकों को पकड़ा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की।
रायपुर
Agniveer Reservation Chhattisgarh: पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में मिलेगा 10% आरक्षण, पुलिस-वन विभाग में खुलेंगे राह
Agniveer Reservation Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने चार साल की सेवा पूरी कर लौटने वाले पूर्व अग्निवीरों को तृतीय श्रेणी की सीधी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। इसका लाभ पुलिस, वन और जेल विभाग की भर्तियों में मिलेगा। इसके लिए ‘अग्निवीर सैनिक आरक्षण नियम-2026’ की अधिसूचना जारी की गई है।
राज्य सरकार
बीजापुर में वन्यजीव शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई, 6 आरोपी पकड़े गए
बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने वन्यजीव शिकार के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नीतिकाकलेर क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान वन्यप्राणी का मांस, संभावित रूप से नीलगाय का मांस, और शिकार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
जशपुर
कैलाश गुफा में उमड़ेगा श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 16 हाथियों के दल ने डाला डेरा,वन विभाग अलर्ट
कैलाश गुफा क्षेत्र में सावन सोमवार के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं और करीब 10 हजार कांवड़ियों के पहुंचने की तैयारी है। इसी बीच मैनी-बिमड़ा जंगल में 16 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। हाथियों के हमले में एक ग्रामीण के घायल होने के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और श्रद्धालुओं व ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
जगदलपुर (बस्तर)
होमगार्ड-वन विभाग में नौकरी का झांसा देकर 8.95 लाख की ठगी का आरोप, आरोपी पर FIR
मगार्ड और वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लोगों से कुल 8.95 लाख रुपए लेने का आरोप सामने आया है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।