Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू Bhilai Spy Camera Case: होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारी फरार NH-53 Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत Mahasamund Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत का खेल? कैमरे में कैद हुए दर्जनों ट्रैक्टर Pakistani Citizen: जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू Bhilai Spy Camera Case: होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारी फरार NH-53 Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत Mahasamund Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत का खेल? कैमरे में कैद हुए दर्जनों ट्रैक्टर Pakistani Citizen: जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात,…
Bull attack in Raipur(Image Source: Social Media)
Bull attack in Raipur(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Raipur Bull Attack: डीडी नगर इलाके में आक्रामक सांड ने कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर में करीब 15 लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पटेल भी शामिल हैं। एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है।

य
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 01:05 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Bull Attack: डीडी नगर इलाके में बुधवार को एक आक्रामक सांड ने जमकर उत्पात मचाया। कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर क्षेत्र में सांड ने सड़क पर मौजूद करीब 15 लोगों को घायल कर दिया। घायलों में पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पटेल भी शामिल हैं। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सांड एक बुजुर्ग पर हमला करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि सेक्टर-2 निवासी देवनारायण शर्मा अपने एक साल के पोते को गोद में लेकर घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान सांड ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग हमले के लिए तैयार नहीं थे और संभल नहीं सके। गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी घायल

सांड के हमले में पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पटेल को भी चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर सांड ने करीब 15 लोगों को निशाना बनाया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सड़क पर निकलने वाले लोग सांड के डर से सतर्क नजर आए।

सांड को रेस्क्यू करते लोग
काउ कैचर से नहीं पकड़ा गया सांड

सांड के लगातार हमले की सूचना मिलने के बाद नगर निगम जोन क्रमांक-5 की टीम काउ कैचर लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने काफी देर तक सांड को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह काबू में नहीं आया।
इसके बाद नगर निगम ने वन विभाग से मदद मांगी। वन विभाग-जंगल सफारी की टीम के साथ भाठागांव पशु चिकित्सालय के डॉक्टर दिनेश पटेल भी मौके पर पहुंचे।

ट्रैंक्विलाइजर से किया गया रेस्क्यू

काफी मशक्कत के बाद टीम ने ट्रैंक्विलाइजर गन की मदद से सांड को बेहोश किया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांड को आगे की कार्रवाई और देखरेख के लिए नगर निगम जोन-5 के अधिकारियों को सौंप दिया गया। सांड के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, घटना के बाद इलाके में आवारा मवेशियों को लेकर लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।

कुत्ते के काटने के बाद आक्रामक होने की आशंका

गौ सेवकों के अनुसार, करीब दो महीने पहले इस सांड को एक कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसमें रेबीज संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से सांड का व्यवहार आक्रामक था और वह राह चलते लोगों पर हमला कर रहा था। घटना को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए क्षेत्र की स्थिति पर सवाल उठाते हुए लिखा कि भाजपा विधायक राजेश मूणत के कार्यकाल में क्षेत्र की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें