अन्य
कुल 73 खबरें
Akhilesh Yadav: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नया दांव, पीडीए रथ यात्रा के लिए तैयार हुई हाईटेक बस
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव जल्द ही ‘पीडीए रथ यात्रा’ की शुरुआत करने की तैयारी में हैं। इसके लिए तैयार की गई हाईटेक मल्टी-एक्सल बस लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच चुकी है। बस पर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वर्ग से जुड़े संदेशों के साथ पार्टी के प्रमुख विचारकों की तस्वीरें लगाई गई हैं।
Uttar Pradesh Politics: चुनाव से पहले बसपा में बड़ा उलटफेर, आकाश और ईशान के बाद अब भतीजी दीपिका पर मायावती का दांव
Uttar Pradesh Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तराधिकार को लेकर नई रणनीति के संकेत दिए हैं। आकाश और ईशान आनंद के बाद अब उनकी भतीजी दीपिका आनंद का नाम चर्चा में है, जो फिलहाल लंदन में कानून की पढ़ाई कर रही हैं।
Leh Chalo March: लद्दाख के मुद्दे पर सोनम वांगचुक का बड़ा फैसला, 19 सितंबर से लेह चलो पदयात्रा, राजनीतिक दलों का मिला साथ
Leh Chalo March: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख की संस्कृति, पर्यावरण और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर 19 सितंबर से 24 सितंबर तक ‘लेह चलो’ पदयात्रा की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ बातचीत के बावजूद स्थानीय मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इस अभियान को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने समर्थन देने का ऐलान किया है।
Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है?
Maharashtra Politics: एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना (UBT) गुट के कुछ विधायकों के संभावित पाला बदलने की चर्चाओं ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। शिंदे गुट से जुड़े नेताओं का दावा है कि उद्धव खेमे के साथ बचे करीब 20 विधायकों में से 14 उनके संपर्क में हैं।
CG Breaking: AAP को बड़ा झटका! प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, संगठन पर उठाए गंभीर सवाल
CG Breaking: छत्तीसगढ़ AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, 2023 चुनाव में कार्यकर्ताओं की कथित उपेक्षा और पार्टी के स्पष्ट रोडमैप की कमी पर सवाल उठाए।
CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन
CJP protest violence: जुलाई में जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार पर हुए कथित हमले का मामला वायरल वीडियो के बाद फिर चर्चा में है। CJP ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच जारी होने की बात कही है।
UP Election 2027: ब्राह्मण वोट साधने में जुटे अखिलेश, सपा के पोस्टर ने बढ़ाई सियासी मुश्किल
UP Election 2027 से पहले ब्राह्मण वोटों को लेकर सियासत तेज है। सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर को लेकर BJP ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।
Election Commission: पंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से सांसद राघव चड्ढा का नाम कटा, ASDD श्रेणी में डाला गया
Election Commission: पंजाब में चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए जाने का मामला सामने आया है। सूची में उनके नाम के सामने ‘Permanently Shifted’ दर्ज है और उन्हें ASDD श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, यह अंतिम मतदाता सूची नहीं है। राघव चड्ढा 12 सितंबर तक दावा-आपत्ति दाखिल कर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं।
Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल
Controversial Statement: आजमगढ़ में सपा के MLC लाल बिहारी यादव के एक बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा तय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए अखिलेश यादव के फैसले को सर्वोपरि बताया। इसी दौरान उन्होंने ‘कुत्ते’ का उदाहरण देते हुए विवादित टिप्पणी कर दी। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने सपा पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र और मतदाताओं का अपमान बताया तथा माफी की मांग की।
Sonam Wangchuk: CJP नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर बोले वांगचुक, आमिर खान पर भी कसा तंज
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक ने CJP नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर अपनी राय रखी और आंदोलन की गैर-राजनीतिक छवि बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने आमिर खान के ‘3 इडियट्स’ से जुड़े बयान पर भी मजाकिया प्रतिक्रिया दी।
Karnataka Valmiki Corporation Scam: एक ही घोटाले के साये में दूसरी बार मंत्री पद गंवाने को मजबूर हुए बी नागेंद्र, इस्तीफा देते वक्त झलका दर्द
Karnataka Valmiki Corporation Scam: 187 करोड़ रुपये के घोटाले के बीच बी नागेंद्र ने दोबारा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष के दबाव के बाद उन्होंने नैतिक आधार पर पद छोड़ने का फैसला किया।
FMGE Protest: डॉक्टरों के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बोले- यह भविष्य और गरिमा की लड़ाई
FMGE Protest: FMGE में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को अरविंद केजरीवाल का समर्थन मिला है। उन्होंने इसे डॉक्टरों के भविष्य और गरिमा की लड़ाई बताते हुए सरकार और NBEMS से जवाबदेही की मांग की है।