Thursday, 22 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › अन्य › CJP News: तिहाड़ से छूटे आशुतोष और सौरभ की बढ़ीं …
Crime Branch summons Ashutosh Ranka and Saurabh Das (Image Source: Keertiman Media)
Crime Branch summons Ashutosh Ranka and Saurabh Das (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING अन्य Featured

CJP News: तिहाड़ से छूटे आशुतोष और सौरभ की बढ़ीं मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

CJP News: जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए CJP के वरिष्ठ नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास को SEM कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। दोनों नेताओं को 50-50 हजार रुपये के निजी बॉन्ड और सख्त शर्तों पर राहत मिली है। मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Oct 2026, 10:41 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CJP News: जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वरिष्ठ नेताओं—आशुतोष रांका और सौरभ दास—को भले ही कोर्ट से राहत मिल गई हो, लेकिन उनकी कानूनी उलझनें फिलहाल खत्म होती नहीं दिख रहीं। बुधवार शाम स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों जेल से बाहर तो आ गए हैं, पर अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। क्राइम ब्रांच ने दोनों नेताओं को औपचारिक समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है।

राजौरी गार्डन दफ़्तर में होगी पूछताछ 

मामले से जुड़ी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए क्राइम ब्रांच ने आशुतोष और सौरभ को गुरुवार दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित अपने दफ़्तर में पेश होने का निर्देश दिया है। यहाँ अधिकारियों की एक टीम जंतर-मंतर पर घटी घटना से जुड़े तमाम पहलुओं पर उनके विस्तृत बयान दर्ज करेगी।

जमानत के लिए वकील को देना पड़ा हलफनामा 

कोर्ट से दोनों नेताओं को इतनी आसानी से राहत नहीं मिली। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनकी रिमांड अवधि को 3 दिन और बढ़ाने की पुरज़ोर मांग की थी। पुलिस का तर्क था कि यदि दोनों बाहर आते हैं, तो इलाके में एक बार फिर शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि, बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में लिखित हलफनामा दाखिल करते हुए आश्वासन दिया कि दोनों नेता जंतर-मंतर के डी-नोटिफाइड ज़ोन में दोबारा न तो किसी तरह का प्रदर्शन करेंगे और न ही शांति भंग होने देंगे। वकील की इस मुचलके वाली अंडरटेकिंग के बाद SEM कोर्ट ने 50-50 हजार रुपये के निजी बॉन्ड और सख्त शर्तों के आधार पर रिहाई का आदेश जारी कर दिया।

14 अक्टूबर से तिहाड़ में थे बंद 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने 14 अक्टूबर को जंतर-मंतर परिसर में प्रदर्शन और शांति भंग करने की आशंका के चलते आशुतोष और सौरभ को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। फिलहाल जेल की सलाखों से बाहर आने के बावजूद दोनों नेताओं के सिर पर क्राइम ब्रांच की जांच की तलवार लटक रही है। अदालत इस पूरे मामले में अब 23 अक्टूबर को अगली सुनवाई करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें