Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › अन्य › CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी,…
CJP leaders Saurabh Das and Ashutosh Ranka bail case (Image Source: social media)
CJP leaders Saurabh Das and Ashutosh Ranka bail case (Image Source: social media)
🔴 BREAKING अन्य Featured

CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद

CJP News: नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका की जमानत प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद रिहाई अटक गई है। स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को धमकी मिलने के मामले के बाद दोनों नेताओं को फिलहाल तिहाड़ जेल में ही रहना होगा। दिल्ली पुलिस ने धमकी के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ NCR दर्ज की है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 19 Oct 2026, 01:32 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CJP News: बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की जमानत का मामला कानूनी पेचीदगियों में उलझ गया है। जमानती प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद, स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) को मिली कथित धमकी के बाद दोनों नेताओं की रिहाई पर पेंच फंस गया है। फिलहाल दोनों नेता तिहाड़ जेल में ही रहेंगे।

दोपहर तक पूरी हुई प्रक्रिया, शाम को बदला रुख 

सीजेपी की लीगल हेड और मामले की पैरवी कर रहीं एडवोकेट रत्ना सिंह ने बताया कि वह सुबह से ही कोर्ट परिसर में मौजूद थीं। मामले की सुनवाई का समय दोपहर 12 बजे तय किया गया था। रत्ना सिंह के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक जमानतियों के सत्यापन और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की मंजूरी समेत सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। लेकिन शाम 5 बजे जब सुनवाई शुरू हुई, तो सरकारी वकील ने SEM को धमकी भरे मैसेज मिलने का मुद्दा उठा दिया और मामला टाल दिया गया।

धमकी मामले में FIR दर्ज, CJP ने आरोपों को नकारा 

दिल्ली पुलिस ने किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ SEM को धमकी देने के आरोप में एक नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की है। इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए रिहाई की प्रक्रिया रोक दी गई। दूसरी ओर, सीजेपी ने इस धमकी से अपना कोई भी संबंध होने से साफ इंकार किया है। वकील रत्ना सिंह का कहना है, यदि किसी ने SEM को धमकी दी है, तो पुलिस को उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन किसी तीसरे अनजान व्यक्ति की हरकत का खमियाजा सौरभ और आशुतोष को क्यों भुगतना पड़े? इसके आधार पर रिहाई रोकना सरासर गलत है।

'गैर-कानूनी तरीके से बढ़ाया जा रहा जेल प्रवास': अभिजीत दीपके 

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार और प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सौरभ दास और आशुतोष रांका को जेल के भीतर रखने का अब कोई ठोस या वैध कानूनी आधार नहीं बचा है। सरकार जानबूझकर इस पूरी प्रक्रिया को लंबा खींच रही है। फिलहाल, जब तक धमकी से जुड़े इस नए पेच का कानूनी समाधान नहीं निकलता और जमानती आदेश जारी नहीं होते, तब तक दोनों नेताओं को तिहाड़ जेल में ही रहना पड़ेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें