"कॉकरोच जनता पार्टी" के लिए 65 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
कॉकरोच जनता पार्टी : संसद मार्च में भारी हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। लाठीचार्ज के बीच सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ने की 3 शर्तें रखीं।
शिक्षा
NEET पेपर लीक : जंतर-मंतर पर आधी रात भारी बवाल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी
NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा जहाँ छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हैं। इस आंदोलन को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला है, जिन्होंने मांग पूरी न होने पर 27 जून से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय
आर-पार : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का महाप्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को मिला 5 दिन का अल्टीमेटम!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून को नीट पेपर लीक मामले के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़ा प्रदर्शन किया। देशभर से पहुंचे छात्रों, अभिभावकों और युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग की। आंदोलन को उस समय और बल मिला जब पर्यावरणविद् Sonam Wangchuk ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया।
अन्य
पेपर लीक बवाल : कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर महाप्रदर्शन, बोस्टन से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके
NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' आज जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके अमेरिका से दिल्ली पहुंच चुके हैं और उन्होंने आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की है।
मनोरंजन
सोशल मीडिया से सियासत के मैदान तक : क्या देश की सबसे तेज़ी से बढ़ती ऑनलाइन सनसनी कॉकरोच जनता पार्टी बनेगी असली राजनीतिक दल?
कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP), जो एक वायरल ऑनलाइन आंदोलन के रूप में शुरू हुई थी, अब राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया में पहुंच गई है। हरियाणा के वकील सुधीर जाखड़ ने चुनाव आयोग में इसे पार्टी के रूप में रजिस्टर कराने के लिए आवेदन किया है, जो मूल संस्थापक अभिजीत दिपके की इच्छा के विपरीत है। इससे संगठन के अंदर विवाद पैदा हो गया है।
अन्य
INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर की महारैली को लेकर सरगर्मियां तेज, CJP के रुख पर सस्पेंस
INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित होगी। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। हालांकि, कांग्रेस और CJP के बीच बातचीत के बावजूद रैली में CJP की भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
अन्य
CJP News: तिहाड़ से छूटे आशुतोष और सौरभ की बढ़ीं मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ
CJP News: जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए CJP के वरिष्ठ नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास को SEM कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। दोनों नेताओं को 50-50 हजार रुपये के निजी बॉन्ड और सख्त शर्तों पर राहत मिली है। मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी।
अन्य
CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद
CJP News: नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका की जमानत प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद रिहाई अटक गई है। स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को धमकी मिलने के मामले के बाद दोनों नेताओं को फिलहाल तिहाड़ जेल में ही रहना होगा। दिल्ली पुलिस ने धमकी के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ NCR दर्ज की है।
अन्य
CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज
CJP: गोवा की राजधानी पणजी में 11 अक्टूबर को चुनाव आयोग की नीतियों के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कथित आपत्तिजनक नारेबाजी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 300 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 299 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर नारे लगाने वालों की पहचान करने में जुटी है।
अन्य
CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार
CJP Protest: दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका और मार्च के लिए अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए की। प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्रीय
Delhi Dussehra: इस बार दिखेगा अनोखा नजारा, रावण के साथ होगा कॉकरोच के पुतले का दहन
Delhi Dussehra: पीतमपुरा में विजयादशमी पर इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन करने की तैयारी है। आयोजकों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना और गंदगी से होने वाली समस्याओं का संदेश देना है।
राष्ट्रीय
Supreme Court: त्योहारी सीजन के बीच प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तुरंत रोक से इनकार, कहा-नुकसान हुआ तो मुआवजे पर करेंगे विचार
Supreme Court: दिल्ली में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल आदेश देने से इनकार कर दिया। CTI के अनुसार, दो दिन के बाजार बंद से कारोबारियों को करीब 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कोर्ट ने व्यापारिक नुकसान पर मुआवजे की संभावना जताई है। मामले की अगली सुनवाई 26 या 27 अक्टूबर को होगी। Is this conversation helpful so far?