गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमरकंटक की तलहटी में बसा वन-प्रधान जिला, 2020 में गठित
कुल 26 खबरें
Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद
Forest Department: मरवाही वन मंडल में ड्रोन सर्वे के जरिए 62 हाथियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। हाथियों के बड़े झुंड की सक्रियता से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार निगरानी कर रहे हैं।
Chhattisgarh News: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी को लेकर कलेक्टर ने दो अपरेटर को हटाने के दिया निर्देश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को लाभ देने और क्लेम प्रक्रिया में लापरवाही सामने आई है। IPD में भर्ती मरीजों और योजना से लाभान्वित मरीजों के आंकड़ों में अंतर मिलने पर कलेक्टर विजय दयाराम ने दो आयुष्मान ऑपरेटरों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई के निर्देश दिए।
Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात
Elephant Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 52 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। पेंड्रा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर हाथियों के सड़क पार करने के दौरान यातायात रोकना पड़ा। जंगल से लगे खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचने से किसान परेशान हैं।
CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप
CG Crime News: जिला अस्पताल परिसर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब महिला टॉयलेट के फ्लश के पास एक नवजात शिशु का शव मिला। शव नाल और प्लेसेंटा सहित बरामद किया गया। टॉयलेट से दुर्गंध आने के बाद अस्पताल के वार्ड बॉय ने वहां जाकर जांच की, तब घटना का पता चला। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
Crime News: पैसे के विवाद में पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला, घटना का वीडियो वायरल
Crime News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दानिकुंडी में पटवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने कार्यालय में घुसकर पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बैगा समुदाय के पति-पत्नी की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा ढपनिपानी में शनिवार शाम हुई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के दो सदस्यों की एक साथ हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त
गौरेला की सियाराम गैस एजेंसी में खाद्य विभाग ने शिकायत के बाद अचानक जांच की। अनियमितताएं मिलने पर 433 घरेलू और 38 व्यावसायिक समेत कुल 471 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच में स्टॉक बोर्ड, रेट लिस्ट और आवक-जावक रिकॉर्ड में भी खामियां मिलीं।
शराब के नशे में सांप को गले में डालकर घूमता रहा ग्रामीण, डसने के बाद अस्पताल से गायब
गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में एक ग्रामीण की लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में उसने एक जहरीले सांप को पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और काफी देर तक गांव की गलियों में घूमता रहा। इसी दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
टला हादसा : बिलासपुर-पेंड्रा रोड पर टूटा जर्जर पुल, यात्रियों से भरी बस बीच में अटकी
बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर बांसाझाल के पास जर्जर पुल अचानक टूट गया, जिसके चलते यात्रियों से भरी बस पुल के बीच में फंस गई। राहत की बात रही कि बस नदी में गिरने से बच गई और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। पुल टूटने से मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और यातायात व्यवस्था बहाल करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोर्ट का बड़ा फैसला : चालक की हत्या के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वाहन लूटकर चालक नंदू काशीपुरी की हत्या के चर्चित मामले में अदालत ने चार मुख्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक आरोपी को लूटी गई बोलेरो अपने कब्जे में रखने के लिए एक वर्ष की सजा मिली, जबकि साक्ष्यों के अभाव में एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति योजना के तहत मुआवजा देने की अनुशंसा की गई।
खुलासा : गौरेला में अवैध शिकार के दौरान गोली लगने से हुई थी युवक की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार
गौरेला के दरमोहली गांव में 21 वर्षीय सरवन सिंह कुसराम की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवक की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि अवैध शिकार के दौरान गोली लगने से हुई थी। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
शिक्षक पर केस : छात्रा को घर ले जाने का आरोप, परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई
पेंड्रा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ छात्रा को बहला-फुसलाकर घर ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर छात्रा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।