Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fraud Case: शादी का वादा कर महिला से बनाए संबंध, इंश्योरेंस के 5 लाख लेकर मुकरा युवक Bilaspur News: श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का आरोप, चिता से अवशेष गायब मिलने पर बाबा की पिटाई Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 15 जिलों में येलो अलर्ट, बस्तर में ऑरेंज अलर्ट Korba News: प्राचार्य की डांट से आहत 11वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, समय पर इलाज ने बचाई जान Mahasamund News: जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 गिरफ्तार, 3 फरार Fraud Case: शादी का वादा कर महिला से बनाए संबंध, इंश्योरेंस के 5 लाख लेकर मुकरा युवक Bilaspur News: श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का आरोप, चिता से अवशेष गायब मिलने पर बाबा की पिटाई Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 15 जिलों में येलो अलर्ट, बस्तर में ऑरेंज अलर्ट Korba News: प्राचार्य की डांट से आहत 11वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, समय पर इलाज ने बचाई जान Mahasamund News: जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 गिरफ्तार, 3 फरार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन,…
Action against gamblers (Image Source: AI Photo)
Action against gamblers (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund News: जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 गिरफ्तार, 3 फरार

Mahasamund News: बागबाहरा और पिथौरा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से नकदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते जब्त किए गए। तीन आरोपी फरार हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 07:54 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: जिले में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के बागबाहरा और पिथौर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने मौके से नकदी, एंड्रॉइड मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

बागबाहरा थाना क्षेत्र में 7 जुआरी गिरफ्तार

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मौलीमुमुड़ा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई की। यहां मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे कुछ लोग पैसों दांव पर लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे थे।

  • कार्रवाई: थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 7 आरोपियों को पकड़ा।

  • बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से कुल 11,310 रुपये नकद, 5 महंगे एंड्रॉइड मोबाइल (कीमत करीब 50,000 रुपये) और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। कुल जप्त संपत्ति की कीमत लगभग 61,310 रुपये है।

  • गिरफ्तार आरोपी:

    1. गंगुराम साहू (48 वर्ष, निवासी मौलीमुमुड़ा)

    2. मनिहार ठाकुर (38 वर्ष, निवासी मौलीमुमुड़ा)

    3. तेजराम ठाकुर (30 वर्ष, निवासी मौलीमुमुड़ा)

    4. रूपेश कुमार बघेल (28 वर्ष, निवासी सुअरमाल, कोमाखान)

    5. रूपेश ठाकुर (22 वर्ष, निवासी मौलीमुमुड़ा)

    6. सुशील यादव (18 वर्ष, निवासी मौलीमुमुड़ा)

    7. पुनीतराम ठाकुर (37 वर्ष, निवासी मौलीमुमुड़ा)

      पिथौर थाना क्षेत्र में जुआ खेलते पकड़ाए आरोपी, 3 फरार

पिथौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहरपारा पीपर चौक के पास मोबाइल की फ्लैशलाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे संदेहियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा।

  • कार्रवाई: प्रशिक्षु उपनिरीक्षक कुलदीप जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाकर 3 आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि 2 को मौके पर दबोच लिया गया।

  • बरामदगी: मौके से 1,800 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और आवागमन में इस्तेमाल की जाने वाली दो पुरानी मोटरसाइकिल (कीमत करीब 50,000 रुपये) जब्त की गईं। कुल जब्ती 51,800 रुपये की है।

  • पकड़ाए आरोपी:

    1. दिनेश कुमार पटेल (42 वर्ष, निवासी रावण भाठापारा, पिथौर)

    2. महेश कुमार निषाद (28 वर्ष, निवासी रावण भाठापारा, पिथौर)

  • फरार आरोपी: मुकेश निषाद, टिर्री निषाद और जग्गु ठाकुर (सभी निवासी पिथौर), जिनकी तलाश की जा रही है।

कानूनी कार्रवाई

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) और BNS की धारा 112(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और जुए के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें