Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Crime News: 42 किलो गांजा के साथ गुजरात-ओडिशा के …
Seized cannabis and arrested accused (Image Source: Keertiman Media)
Seized cannabis and arrested accused (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Crime News: 42 किलो गांजा के साथ गुजरात-ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

Crime News: महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने नेशनल हाईवे-353 पर कार्रवाई करते हुए 42.710 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में गुजरात और ओडिशा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजे और दो मोबाइल फोन सहित कुल 21 लाख 45 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 07:47 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोमाखान क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-353 पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग राज्यों के तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो बैग और सूटकेस में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरकर बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 42.710 किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन सहित कुल 21 लाख 45 हजार 500 रुपये का मशरूका बरामद किया है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी 

मामले की जानकारी देते हुए थाना कोमाखान के सहायक उप निरीक्षक (सउनि) श्यामाचरण ध्रुव ने बताया कि वे अपने हमराह स्टाफ के साथ निजी वाहन से विवेचना किट, लैपटॉप और प्रिंटर लेकर क्षेत्र में पेट्रोलिंग और जरायम पतासाजी के लिए निकले थे। इसी दौरान ग्राम करहीडीह में मुखबिर से खास सूचना मिली कि ग्राम टेमरी में स्थित काली मंदिर के पास एनएच-353 किनारे एक पुरुष और एक महिला ट्रॉली सूटकेस व बैग में अवैध मादक पदार्थ रखकर कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और नियमानुसार पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर पुलिस बल ने ग्राम टेमरी स्थित काली मंदिर के पास पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को धर दबोचा।

ओडिशा से गुजरात ले जाया जा रहा था माल

पकड़े गए आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई और उनकी पहचान पूछी गई, तो उन्होंने अपनी संलिप्तता कबूल की। आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. धर्मेश कुमार वसावा (पिता: महेंद्र भाई, उम्र 25 वर्ष), निवासी: बी-10, शिव नगर फ्लैट, रवि नगर स्कूल के पास, वेजलपुर, जिला अहमदाबाद (गुजरात)।

  2. मिली करूण (पिता: मोहन करूण, उम्र 37 वर्ष), निवासी: वार्ड नंबर 01, बागड, थाना केसिंगा, जिला कालाहांडी (ओडिशा), हाल निवासी: बी-10, शिव नगर फ्लैट, रवि नगर स्कूल के पास, वेजलपुर, जिला अहमदाबाद (गुजरात)।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इस भारी मात्रा में गांजा को ओडिशा के बालीगुड़ा से खरीदकर अपने निजी उपयोग और तस्करी के उद्देश्य से वेजलपुर, अहमदाबाद (गुजरात) लेकर जा रहे थे।

तलाशी के दौरान सूटकेस और बैग से निकला गांजा

मौके पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गवाहों की उपस्थिति में आरोपियों के पास मौजूद सभी बैगों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से भूरे रंग के प्लास्टिक टेप से सील किए गए कुल 31 छोटे-बड़े पैकेट बरामद हुए, जिनमें अवैध गांजा भरा हुआ था:

  • ग्रे रंग का ट्रॉली सूटकेस: इसमें 07 पैकेट गांजा (सूटकेस सहित वजन 10.710 किग्रा) मिला।

  • फीका हरा रंग का ट्रॉली सूटकेस: इसमें 07 पैकेट गांजा (सूटकेस सहित वजन 10.700 किग्रा) मिला।

  • बैंगनी रंग का ट्रॉली बैग: इसमें 09 पैकेट गांजा (बैग सहित वजन 11.270 किग्रा) मिला।

  • नीला-ग्रे रंग का ट्रेवल्स बैग: इसमें 08 पैकेट गांजा (बैग सहित वजन 10.030 किग्रा) मिला।

इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से सत्यापन करने के बाद कुल 42.710 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 21,35,500 रुपये है। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन (Redmi और Poco) भी जब्त किए गए, जिनकी कीमत 10,000 रुपये है। इस प्रकार कुल 21,45,500 रुपये का मसरूका पुलिस ने जब्त किया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज 

तस्करों के पास से गांजे के वैध दस्तावेज या लाइसेंस की मांग की गई, किंतु वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण अजमानतीय होने के कारण उनके परिजनों को भी इसकी औपचारिक सूचना दे दी गई है। महासमुंद पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के तस्करों में हड़कंप मच गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें