Mahasamund News: जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त रुख अपना रही है। इसी कड़ी में थाना महासमुंद पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बेमचा स्थित खल्लारी मंदिर के पास ताश पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 21,480 रुपये नगद, चार महंगे मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना महासमुंद में पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा को 30 अक्टूबर 2026 की रात को मुखबिर से विशेष सूचना मिली थी कि कुछ लोग ग्राम बेमचा में खल्लारी मंदिर के पास छिपकर ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और हमराह स्टाफ व साइबर सेल की टीम को लेकर बताए गए स्थान के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक इरफान कुरैशी, आरक्षक दुर्गा प्रसाद मोहंती, प्रमोद ध्रुव, राधे चंद्रवंशी, कामता आवडे, छत्रपाल सिन्हा, महेत्तर साहू और राजकुमार यादव शासकीय वाहन के साथ शामिल रहे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गवाहों (राहगीरों) की उपस्थिति में चारों तरफ से घेराबंदी की और जुआ खेल रहे लोगों को घेर लिया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
पुलिस ने मौके से जिन 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
खिलू मण्डावी (36 वर्ष), निवासी - वार्ड नं. 04, ईदगाह भाठा, महासमुंद
लोकेश चंद्राकर (42 वर्ष), निवासी - वार्ड नं. 02, महामाया पारा, बेमचा
रेखलाल साहू (54 वर्ष), निवासी - ग्राम बेमचा, महासमुंद
द्वारिका निषाद (45 वर्ष), निवासी - ग्राम बेमचा, महासमुंद
दयालू निषाद (48 वर्ष), निवासी - ग्राम बेमचा, महासमुंद
टोमन विश्वकर्मा (24 वर्ष), निवासी - ग्राम बेमचा, महासमुंद
देवेन्द्र कुमार (35 वर्ष), निवासी - ग्राम बेमचा, महासमुंद






