ग्राम बनडबरी से संतपाली मार्ग नीम पेड़ के नीचे चल रहे जुंआ फड में 09 जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 07 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति ग्राम बनडबरी से संतपाली जाने वाली कच्ची रास्ता नीम पेड के पास ग्राम बनडबरी (क) में जुआ खेल रहे है। सुचना पर कार्यवाही किया गया, जिसमें 09 जुआरियों को 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हार जीत दाव लगाकर काट पत्ती खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। जुआरियों से नाम पता पुछने पर जीतराम चौहान पिता स्व. घासीराम चौहान उम्र 45, केशव साहू पिता ललीत कुमार साहू उम्र 24, होरीलाल राणा पिता खीरसाय राणा उम्र 28, विनय नायक पिता धर्नुजय नायक उम्र 37, सीताराम राणा पिता फुलसिंग राणा उम्र 28, बसंत कुमार निषाद पिता स्व. रमेश कुमार राणा उम्र 26, तुलसीराम राणा पिता जहीर सिंह राणा उम्र 34, उपेन्द्र नायक पिता तेजकुमार नायक उम्र 36, रूकमन पटेल पिता उत्तर कुमार पटेल उम्र 38 सभी सरायपाली निवासी होना बताया।
1,36,300 के नकदी व सामान जब्त
उपरोक्त जुआ खेलने वाले के पास से एवं नकदी रकम 12300 एवं 8 नग मोबाईल किमती 30000 एवं 6 नग मोसा पुरानी ईस्तमाली किमती 94000 कुल जुमला किमती 1,36,300 रूपये जप्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्ती गई संपत्ति
- नकद: ₹12,300
- मोबाइल: 08 नग, कीमत ₹30,000
- पुरानी मोबाइल (ईस्तमाल): 06 नग, कीमत ₹94,000
- जुआ सामग्री: 52 पत्ती तास + सफेद प्लास्टिक बोरी
- कुल जप्ती मूल्य: ₹1,36,300
स्थान: ग्राम बनडबरी से संतपाली मार्ग, नीम पेड़ के नीचे (ग्राम बनडबरी क)
तिथि: 07/04/26
सूचना स्रोत: मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग "52 पत्ती तास" नामक जुआ खेल रहे हैं
कार्यवाही: पुलिस ने मुखबीर और गवाह के साथ रेड की
पकड़े गए जुआरी: 09 व्यक्ति
