Tuesday, 24 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंट…
Administration takes action against illegal paddy storage (Image Source: social media)
Administration takes action against illegal paddy storage (Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची

Paddy Procurement: रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी रोकने प्रशासन की कार्रवाई जारी है। सोमवार को संयुक्त टीम ने तमनार के कसडोल स्थित गोदाम और लिप्ती सहकारी समिति में कार्रवाई करते हुए 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया। जिले में अब तक कुल 2528 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 24 Nov 2026, 09:26 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paddy Procurement: रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अवैध भंडारण पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है। इसके साथ ही जिले में अब तक हुई कार्रवाइयों में जब्त धान का आंकड़ा 2528 क्विंटल तक पहुंच गया है।

तमनार के कसडोल में गोदाम से मिला 140 क्विंटल धान 

प्रशासन को अवैध रूप से धान जमा रखने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद घरघोड़ा एसडीएम के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। टीम तमनार क्षेत्र के ग्राम कसडोल पहुंची, जहां युधिष्ठिर साहू की दुकान और गोदाम की तलाशी ली गई। जांच के दौरान वहां 350 बोरी धान रखा मिला, जिसका वजन करीब 140 क्विंटल आंका गया। बिना वैध दस्तावेज और तय मानकों के विपरीत भंडारण पाए जाने पर टीम ने छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लिप्ती समिति में पुराना धान पकड़ाया 

दूसरी कार्रवाई सेवा सहकारी समिति लिप्ती में देखने को मिली। यहां ग्राम गोलाबुड़ा निवासी किसान जितेंद्र खुंटिया अपनी उपज बेचने पहुंचे थे। खरीदी से पहले जब धान की जांच की गई तो उनकी 113 बोरियों में से 17 बोरी धान ग्रीष्मकालीन (पुराना) निकला। चूंकि यह धान तय गुणवत्ता के मानकों पर खरा नहीं उतर रहा था, इसलिए समिति ने इसे खरीदने से साफ इनकार कर दिया। मौके पर समिति प्रबंधक, फड़ प्रभारी और अन्य किसानों की मौजूदगी में पंचनामा बनाया गया। इसके बाद उप संचालक कृषि के निर्देश पर 17 बोरी धान जब्त कर समिति परिसर में ही सुरक्षित रखवा दिया गया।

सिसरिंगा में हुई थी बड़ी कार्रवाई 

इससे पहले शुक्रवार को भी प्रशासन की संयुक्त टीम ने ग्राम सिसरिंगा में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। टिकेश्वर यादव के गोदाम में अवैध धान रखे होने की सूचना पर टीम ने छापा मारा था, जहां से 1100 कट्टा यानी 440 क्विंटल धान जब्त किया गया था।

खरीदी केंद्रों और गोदामों पर लगातार नजर 

जिले में अब तक अलग-अलग मामलों में कुल 2528 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है और संबंधित मामलों में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक अमले का कहना है कि धान खरीदी केंद्रों और संदिग्ध भंडारण स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पुराने धान की खपत या अवैध भंडारण के जरिए खरीदी व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें