Tuesday, 24 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के …
ED action and the arrest of lawyer Himanshu Shekhar (Image Source: social media)
ED action and the arrest of lawyer Himanshu Shekhar (Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर

Mahadev Betting App Case: ED ने वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उस पर सौरभ चंद्राकर से केस मैनेज करने के नाम पर कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। ईडी अब रकम के लेनदेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 24 Nov 2026, 08:06 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahadev Betting App Case: केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, हिमांशु पर आरोप है कि उसने एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से कानूनी कार्रवाई और केस को रफा-दफा कराने के एवज में 15 करोड़ रुपये लिए थे। सौरभ से हुई लंबी पूछताछ में जब हिमांशु का नाम सामने आया, तो ईडी ने उसके खिलाफ शिकंजा कसा। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ईडी ने 13 नवंबर को सौरभ चंद्राकर को कस्टोडियल रिमांड पर लिया था। 19 नवंबर तक चली इस पूछताछ के दौरान सौरभ ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसी कड़ी में उसने बताया कि अपने खिलाफ चल रहे मामले को मैनेज करने और कार्रवाई से बचने के लिए उसने हिमांशु शेखर को करीब 15 करोड़ रुपये दिए थे।

दुबई में हुई मुलाकातों के खुले 

राज जांच में यह भी निकलकर आया है कि पिछले तीन सालों में हिमांशु शेखर कई बार दुबई गया। वहां उसकी मुलाकात सौरभ चंद्राकर से हुई थी। एजेंसी को शक है कि इन्हीं मुलाकातों के दौरान मामले को निपटाने के नाम पर पैसों का लेनदेन हुआ। फिलहाल ईडी यह खंगाल रही है कि यह भारी-भरकम रकम कहां से आई, किस रास्ते से भेजी गई और इस पूरे खेल में और कौन-कौन शामिल है।

लुकआउट सर्कुलर ने काम किया, एयरपोर्ट पर धराया 

ईडी को पहले से अंदेशा था कि हिमांशु शेखर देश छोड़कर दुबई भाग सकता है। इसी वजह से उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। बताया जाता है कि वह एक बार फिर दुबई जाने की तैयारी में था, लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान वह पकड़ में आ गया। एयरपोर्ट से सूचना मिलते ही ईडी ने उसे हिरासत में लिया और औपचारिक गिरफ्तारी कर ली।

रायपुर लाया जा रहा है आरोपी, कोर्ट में होगी पेशी 

गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम हिमांशु शेखर को लेकर रायपुर रवाना हो गई है। यहां उसे विशेष अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जा सकती है। जांच अधिकारियों का फोकस अब इस बात पर है कि 15 करोड़ रुपये के कथित लेनदेन के तरीके क्या थे और पर्दे के पीछे किन किरदारों ने भूमिका निभाई। सौरभ चंद्राकर की रिमांड के बाद हुई इस गिरफ्तारी को महादेव सट्टा मामले की जांच में अहम मोड़ माना जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच का दायरा उन लोगों तक भी पहुंच सकता है, जिनके नाम केस को प्रभावित करने या राहत दिलाने के पैसों के लेनदेन से जुड़ रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें