Saturday, 29 Aug 2026 भारत

कोरिया

17 खबरें

Hit and Run case: तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार
Hit and Run case: बैकुंठपुर शहर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर फरार वाहन की तलाश तेज कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल 27 Aug 2026
कोरिया में 22 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रविवार सुबह 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 16 Aug 2026
मोर गांव मोर पानी अभियान : कोरिया में संवरे 93 तालाब, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ
मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कोरिया जिले में जल संरक्षण को लेकर बड़ी पहल की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पिछले दो वर्षों में 93 पुराने तालाबों का गहरीकरण और पुनरुद्धार कार्य पूरा किया है। करीब 7.87 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन जल संसाधनों से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी, महिलाओं को आजीविका के अवसर मिलेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का सृजन भी हुआ है।
कीर्तिमान डेस्क 28 Jul 2026
किसानों का प्रदर्शन : 8 साल से अटका मुआवजा, कोरिया के भूमि मालिकों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
कोरिया जिले में नेशनल हाईवे निर्माण के लिए 2018 में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिलने से 11 प्रभावित किसान आंदोलन पर उतर आए हैं। किसानों का आरोप है कि वर्षों से आवेदन और अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। उन्होंने जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
कीर्तिमान डेस्क 22 Jul 2026
नाबालिग छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे दो समाज
कोरिया के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की आत्महत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर आशीर्वाद समाज और कंवर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए IC मार्ट के बाहर धरना दिया। मामले में पुलिस जांच जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 19 Jul 2026
एक्शन : चरचा थाना क्षेत्र में बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी दबोचा गया, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई
5 जुलाई की रात को एक आरोपी (विजय सिंह उर्फ पप्पू, उम्र 28 वर्ष) बदनीयती से एक महिला के घर में घुसा। महिला द्वारा कड़ा विरोध करने पर जब आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया, तो उसने महिला की 8 वर्षीय मासूम बेटी का घर से अपहरण कर लिया और फरार हो गया।
कीर्तिमान डेस्क 16 Jul 2026
नौगई हत्याकांड : नौगई में बड़ा अपडेट CBI जांच शुरू, आरोपियों से जुड़े हर पहलू की होगी पड़ताल
कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच अब CBI ने शुरू कर दी है। पांच सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों और पुलिस दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कीर्तिमान डेस्क 13 Jul 2026
कोरिया में छात्रा आत्महत्या मामला : 50 हजार की मांग और अपमान के आरोप, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आदिवासी छात्रा रितु सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर छात्रा और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया था। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 12 Jul 2026
न्यायिक हिरासत : मानसिक प्रताड़ना केस में मुख्य आरोपी शिकंजे में, जांच में जुटी पुलिस
कोरिया जिले के नाबालिग छात्रा आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद्य को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आईसी मार्ट ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया जा रहा है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, पीड़ित परिवार को 4 लाख 12 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
कीर्तिमान डेस्क 12 Jul 2026
IC मार्ट विवाद : चोरी के आरोप के बाद 17 वर्षीय छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, IC मार्ट सील
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की आत्महत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने IC मार्ट प्रबंधन पर चोरी का आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मार्ट को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 09 Jul 2026
अपहरण : आधी रात घर में घुसा बदमाश, 8 साल की मासूम को उठाकर ले गया, पुलिस ने सकुशल बचाया
कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र में देर रात घर में घुसकर एक अज्ञात आरोपी ने 8 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस की त्वरित घेराबंदी और सर्च अभियान के दबाव में आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 06 Jul 2026
खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में
कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में भाजपा नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों को कार में जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में चार आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
कीर्तिमान डेस्क 20 Jun 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें