Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › कोरिया › Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही…
Auto-rickshaw damaged in a road accident in Korea (Image Source: social media)
Auto-rickshaw damaged in a road accident in Korea (Image Source: social media)
🔴 BREAKING कोरिया

Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल

Korea Road Accident: सावारांवा के पास पिकअप और ऑटो की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई और 12 महिलाएं घायल हैं। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 08:25 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बैकुंठपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Korea Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पटना थाना क्षेत्र के सावारांवा के पास शुक्रवार देर शाम एक बेकाबू पिकअप ने यात्रियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में ऑटो सवार 3 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 12 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही कई महिलाएं सड़क पर दूर जा गिरीं।

दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिंदिया गांव की रहने वाली करीब 15 महिलाएं एक ही ऑटो में सवार होकर बिलारो गांव गई हुई थीं, जहां वे एक दशगात्र (शाद्ध) कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शुक्रवार रात करीब 8 बजे वे ऑटो से अपने गांव लौट रही थीं। जैसे ही वे सावारांवा के पास पहुंचीं, बैकुंठपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनके ऑटो को सामने से सीधी टक्कर मार दी।

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाएं घटना स्थल पर ही दम तोड़ने वाली महिलाओं की शिनाख्त कर ली गई है:

  1. फुलकुंवर (50 वर्ष) - पति महेंद्र सिंह

  2. रामबाई (60 वर्ष) - पति रामकुमार

  3. फुलकुंवर (60 वर्ष) - पति जगजीवन

ये तीनों महिलाएं छिंदिया गांव की ही रहने वाली थीं।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी 

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर कर दिया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, पिकअप चालक फरार 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद पिकअप चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। भागने के रास्ते पर लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि गाड़ी और चालक का जल्द से जल्द सुराग लगाया जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें