विदेश
243 खबरें
US Green Card: वीजा इंटरव्यू पर रोक से भारतीयों की बढ़ी चिंता, लंबा हो सकता है इंतजार
US Green Card: अमेरिकी वीजा प्रक्रिया में संभावित बैकलॉग से भारतीय ग्रीन कार्ड आवेदकों का इंतजार लंबा हो सकता है। खासकर EB-1, EB-2 और EB-3 कैटेगरी के आवेदकों को इंटरव्यू और अंतिम फैसले में देरी का सामना करना पड़ सकता है।
Strait of Hormuz : समुद्री बारूदी सुरंगें क्या हैं और कैसे करती हैं हमला? जानिए पूरी प्रोसेस
Strait of Hormuz: होर्मुज़ स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगों को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिका के माइंस हटाने के दावे को खारिज किया है। समुद्री बारूदी सुरंगें जहाजों और पनडुब्बियों के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। इन्हें ढूंढना और हटाना भी बेहद चुनौतीपूर्ण होता है।
Tesla Cybercab: दो सीटों वाला अनूठा डिजाइन और AI4 तकनीक
Tesla Cybercab: दो सीटों वाली पूरी तरह ऑटोनॉमस कार है, जिसमें स्टीयरिंग और पैडल नहीं होंगे। AI4 तकनीक से लैस इस कार की टेस्टिंग जारी है, लेकिन सुरक्षा और नियामकीय मंजूरी इसके कमर्शियल लॉन्च की सबसे बड़ी चुनौतियां हैं।
Iran Gas Discovery: ईरान के हाथ लगा बड़ा खजाना, फार्स में 212 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस का भंडार
Iran Gas Discovery: ईरान ने दक्षिणी फार्स प्रांत में 212 अरब घन मीटर से अधिक प्राकृतिक गैस के नए भंडार की खोज का दावा किया है। तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद के मुताबिक इसमें करीब 160 अरब घन मीटर गैस की रिकवरी संभव है। अमेरिकी प्रतिबंधों और ऊर्जा क्षेत्र पर दबाव के बीच इस खोज को ईरान के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जयशंकर रूस दौरे पर: लावरोव से अहम मुलाकात, भारत-रूस संबंधों पर होगी बड़ी चर्चा
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस दौरे पर हैं, जहां वे भारत-रूस के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की समीक्षा करेंगे। इस दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से उनकी अहम मुलाकात होगी, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
अमेरिकी वायु सेना की बड़ी तैयारी, स्टील्थ फाइटर की नकल करेंगे नए टारगेट ड्रोन
अमेरिकी वायु सेना नई पीढ़ी के ऐसे टारगेट ड्रोन हासिल करने की तैयारी कर रही है, जो स्टील्थ फाइटर, भारी बमवर्षक, AWACS और छोटे-बड़े UAV की उड़ान व तकनीकी विशेषताओं की नकल कर सकें। इन ड्रोन का इस्तेमाल मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य हथियारों की वास्तविक परिस्थितियों जैसी टेस्टिंग में किया जाएगा।
सिंधु जल संधि रोकने से तिलमिलाया पाकिस्तान, पीएम शहबाज शरीफ ने भारत को दी रेड लाइन की धमकी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु नदी के पानी को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पानी की हर बूंद पाकिस्तान के लिए ‘रेड लाइन’ है और इसे रोकने की किसी भी कोशिश का जवाब दिया जाएगा।
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप : 132 लोगों की मौत, कई हवाई अड्डे बंद और राष्ट्रीय आपदा घोषित
कोलंबिया में सोमवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत और 570 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। कई इमारतें, अस्पताल और स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया है।
क्या रूस करेगा NATO पर हमला ? NATO की बढ़ी चिंता
रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर तेज हो गया है। रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें कई लोगों की मौत और बड़े नुकसान की खबर है। हमलों के बाद यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, काला सागर में सैन्य गतिविधियों और NATO की पूर्वी सीमा पर बढ़ती तैयारियों ने रूस-NATO टकराव की आशंकाओं को बढ़ा दिया है।
3 साल से फरार नाइन लाइव्स बिल्ली का अंत, आखिरकार पकड़ी गई शिकारी बिल्ली
न्यूजीलैंड में तीन साल से वन्यजीव विभाग को चकमा दे रही नाइन लाइव्स नाम की जंगली बिल्ली को आखिरकार पकड़ लिया गया। इस बिल्ली पर दुर्लभ पाटेके बत्तखों समेत कई स्थानीय जीवों का शिकार करने का आरोप था। संरक्षण टीम ने कई प्रयासों के बाद उसे पकड़कर मार दिया। अब उसके मामले को जंगली बिल्लियों से वन्यजीवों को होने वाले खतरे के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का कहर : जबरन अपहरण, टॉर्चर और गैर-कानूनी हत्याओं पर संयुक्त राष्ट्र पहुँची BVA की रिपोर्ट
बलूच वॉयस एसोसिएशन ने संयुक्त राष्ट्र को भेजी रिपोर्ट में बलूचिस्तान में कथित मानवाधिकार उल्लंघन, जबरन गायब करने और हिंसा के आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में राजनीतिक दमन और आर्थिक असमानता का भी मुद्दा उठाया गया है।
पाकिस्तान की बड़ी सैन्य हलचल : पूर्वी सीमा पर तैनात कीं चीन में बनी 250 घातक SH-15 होवित्जर तोपें
भारत से सटी सीमा पर पाकिस्तान ने अपनी आर्टिलरी ताकत बढ़ाते हुए चीन निर्मित SH-15 सेल्फ प्रोपेल्ड होवित्जर तोपों की तैनाती शुरू की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये तोपें उत्तर से दक्षिण तक सीमा क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। SH-15 की खासियत इसकी तेज मूवमेंट, लंबी दूरी तक मारक क्षमता और ‘शूट एंड स्कूट’ तकनीक है, जिससे यह फायरिंग के बाद तुरंत स्थान बदल सकती है।