विदेश
243 खबरें
नाकेबंदी और जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा : तेल बेचकर कमाए $18 अरब, बजट का 60% हिस्सा बटोरा
अमेरिका और इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि फरवरी के अंत से जुलाई तक उसने रिकॉर्ड तेल निर्यात कर 18 अरब डॉलर की कमाई की है। ईरानी तेल मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय युद्ध के दौरान 11.5 अरब डॉलर और युद्धविराम के दौरान 6.5 अरब डॉलर का तेल बेचा गया।
चेतावनी : ट्रम्प का बड़ा दावा, ईरान को नहीं मिलेंगे हथियार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन और रूस ईरान युद्ध में शामिल नहीं हैं और दोनों नेताओं ने ईरान को हथियार नहीं देने का भरोसा दिया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने युद्ध में दखल दिया तो उसके गंभीर परिणाम होंगे।
Red Sea Crisis : हूती हमलों के बाद सऊदी का ताबड़तोड़ पलटवार
लाल सागर में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने यमन के होदैदाह में हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। यह कार्रवाई सऊदी तेल टैंकरों पर हुए हालिया हमलों के जवाब में की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पूरे मिडिल ईस्ट में फिर से बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है।
अमेरिका का भारत पर 10% नया टैरिफ लागू, निर्यातकों के लिए बढ़ी चुनौती
अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लागू कर दिया है। यह कदम ट्रेड एक्ट-1974 की धारा 301 के तहत फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े मामलों को लेकर उठाया गया है। नए टैरिफ से टेक्सटाइल, जेम्स-ज्वेलरी, लेदर, कृषि और इंजीनियरिंग जैसे भारतीय निर्यात क्षेत्रों पर असर पड़ सकता है, हालांकि पहले प्रस्तावित 12.5% की तुलना में भारत को 10% टैरिफ लगाकर कुछ राहत दी गई है।
टला बड़ा हादसा : 30 हजार फीट पर तीनों पायलट हुए बीमार, फिर भी सुरक्षित उतरा विमान
हैदराबाद से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA276 में उड़ान के दौरान तीनों पायलट अचानक बीमार पड़ गए। 30 हजार फीट की ऊंचाई पर एक पायलट की हालत गंभीर होने के बावजूद अन्य दो पायलटों ने विमान को सुरक्षित लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतारा। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है और एयरलाइन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा भूचाल : राष्ट्रपति शहाबुद्दीन दे सकते हैं इस्तीफा, ढाका से बैंकॉक तक हलचल तेज
बांग्लादेश में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। रॉयटर्स ने तीन सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि वह शुक्रवार को पद छोड़ सकते हैं, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि इस्तीफा होता है तो संविधान के अनुसार स्पीकर कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगे।
लाल सागर में बढ़ा तनाव : हूती विद्रोहियों ने सऊदी के दो तेल टैंकरों पर हमले का किया दावा
यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है। हूती संगठन का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद कई जहाजों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। यह घटना सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है। हालांकि, हमले के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
बढ़ा तनाव : अमेरिका की ईरान पर लगातार 12वें दिन एयरस्ट्राइक, कुवैत और लाल सागर तक फैली जंग की लपटें
मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों पर कार्रवाई जारी रखी है, वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले की स्थिति में ईरान के महत्वपूर्ण ढांचों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर ईरान समर्थित गुटों की गतिविधियों से खाड़ी क्षेत्र और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट गहराने लगा है।
कुदरत का कहर : नुरिस्तान में बाढ़ से भारी तबाही, 100 से अधिक मौतों की आशंका, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
अफगानिस्तान के नुरिस्तान प्रांत में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका है, जबकि सैकड़ों लोग घायल और लापता बताए जा रहे हैं। भारत ने मानवीय सहायता के तहत खाद्य सामग्री, दवाइयां और टेंट भेजे हैं, जिस पर तालिबान प्रशासन ने भारत का धन्यवाद किया है।
समुद्र में घिरता चीन : अमेरिकी थ्री-सीज घेराबंदी से बीजिंग में मची खलबली, चीनी विशेषज्ञों ने दी बड़ी चेतावनी
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और चीन के बीच रणनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। चीनी रक्षा विशेषज्ञों का दावा है कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर, ताइवान जलडमरूमध्य और पूर्वी चीन सागर में अपनी नौसैनिक मौजूदगी मजबूत कर चीन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स से पाकिस्तान में खलबली : मिनटों में हमले की क्षमता देख उड़े एक्सपर्ट्स के होश
भारतीय सेना के इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स (IBG) को लेकर पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों में चिंता बढ़ गई है। IBG को तेज, आत्मनिर्भर और किसी भी सैन्य स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने वाली आधुनिक युद्ध प्रणाली के रूप में देखा जा रहा है।
PoK में बढ़ी हिंसा: नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई, 6 मरे
गुलाम कश्मीर यानी PoK में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। मंगलवार को रावलकोट में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से आम नागरिकों पर की गई कार्रवाई ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है।