Sunday, 21 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : कांकेर में शराब माफियाओं पर वार, 40 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार इंसानियत शर्मसार : स्कूल से घर लौट रही छात्रा से रास्ते में दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस की जांच जारी खुलासा : इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई दोस्ती, निजी तस्वीरें वायरल होने पर मचा हड़कंप सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत खुलासा : ओडिशा से मुख्य महिला सप्लायर गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस धान घोटाला : धान खरीदी केंद्र में 77 लाख की गड़बड़ी का खुलासा, जांच में 2,386 क्विंटल की कमी खुलासा : कांकेर में शराब माफियाओं पर वार, 40 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार इंसानियत शर्मसार : स्कूल से घर लौट रही छात्रा से रास्ते में दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस की जांच जारी खुलासा : इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई दोस्ती, निजी तस्वीरें वायरल होने पर मचा हड़कंप सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत खुलासा : ओडिशा से मुख्य महिला सप्लायर गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस धान घोटाला : धान खरीदी केंद्र में 77 लाख की गड़बड़ी का खुलासा, जांच में 2,386 क्विंटल की कमी
W 𝕏 f
होम विदेश गाजा संकट गहराया : इजरायली हमले में अल जजीरा के क…
इजरायली हमले में अल जजीरा
इजरायली हमले में अल जजीरा
विदेश

गाजा संकट गहराया : इजरायली हमले में अल जजीरा के कैमरामैन समेत 6 लोगों की मौत

गाजा पट्टी में शनिवार को हुए इजरायली हवाई हमले में अल जजीरा के कैमरामैन अहमद विशाह समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। अल जजीरा ने इसे पत्रकारों को निशाना बनाने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है,

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jun 2026, 03:28 PM
इजरायली

गाजा पट्टी में शनिवार को हुए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें कतरी समाचार चैनल अल जजीरा के कैमरामैन अहमद विशाह भी शामिल हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने हमले में दो बच्चों समेत कई लोगों के मारे जाने की पुष्टि होग। इस घटना के बाद एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा और युद्ध क्षेत्र में मीडिया कर्मियों को निशाना बनाए जाने को लेकर बहस तेज हो गई है।अल जजीरा ने अपने कैमरामैन अहमद विशाह की मौत की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानवीय नियमों का खुला उल्लंघन बताया है। चैनल का कहना है कि यह पत्रकारों को निशाना बनाकर सच्चाई की आवाज दबाने की कोशिश का हिस्सा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विशाह की मौत मध्य गाजा के बुरेइज शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुए हमले में हुई। इस हमले में उनके साथ दो अन्य लोगों की भी जान चली गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले उनके भाई की भी एक इजरायली हमले में मौत हो चुकी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय 

वहीं, इजरायली रक्षा बल (IDF) ने अहमद विशाह की मौत की पुष्टि करते हुए दावा किया है कि वह हमास की सैन्य शाखा से जुड़ा हुआ था और स्नाइपर के रूप में गतिविधियों में शामिल था। हालांकि, इजरायली सेना ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम लागू होने के बावजूद पिछले कई महीनों में इजरायली हमलों में एक हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुका है। शनिवार तड़के गाजा सिटी की एक इमारत पर हुए हमले के बाद घटनास्थल पर भारी तबाही का मंजर देखने को मिला रहा है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य कई घंटों तक जारी रहा।

स्वतंत्र जांच की मांग

अल जजीरा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले की स्वतंत्र जांच कराने और युद्ध क्षेत्रों में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। दूसरी ओर, इजरायल लगातार यह दावा कर रहा है कि उसकी कार्रवाई हमास के ठिकानों और उससे जुड़े लोगों को निशाना बनाकर की जा रही है। इस घटना ने गाजा में जारी संघर्ष और मानवीय संकट को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें