Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल Patwari Strike: प्रशासन की सख्ती बेअसर, अब आम जनता और किसानों की बढ़ी मुश्किलें Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 महीने की अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से लागू हुईं नई दरें Raipur News: दो बहनों का इकलौता भाई अब नहीं रहा, सिलतरा फैक्ट्री हादसे के बाद मुआवजे को लेकर प्रदर्शन Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल Patwari Strike: प्रशासन की सख्ती बेअसर, अब आम जनता और किसानों की बढ़ी मुश्किलें Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 महीने की अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से लागू हुईं नई दरें Raipur News: दो बहनों का इकलौता भाई अब नहीं रहा, सिलतरा फैक्ट्री हादसे के बाद मुआवजे को लेकर प्रदर्शन
W 𝕏 f
होम › विदेश › Iran US Conflict: हमला हुआ तो सिर्फ मिडिल ईस्ट नह…
Mohsen Rezaei warning amid Iran-US tensions (Image Source: social media)
Mohsen Rezaei warning amid Iran-US tensions (Image Source: social media)
विदेश Featured

Iran US Conflict: हमला हुआ तो सिर्फ मिडिल ईस्ट नहीं, यूरोप के अमेरिकी ठिकाने भी होंगे निशाने पर, ईरान की सीधी चेतावनी

Iran US Conflict: ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उस पर हमला किया गया तो जवाबी कार्रवाई मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यूरोप सहित अन्य क्षेत्रों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है। ईरानी नेता मोहसिन रेजाई ने संवर्धित यूरेनियम रूस को देने से इनकार किया और अमेरिका के साथ बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब का इंतजार करने की बात कही।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 09:34 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
वॉशिंगटन
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Iran US Conflict: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को अब तक की सबसे सख्त और सीधी चेतावनी दी है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेजाई ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करने की गलती करता है, तो इसका जवाब केवल मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) तक सीमित नहीं रहेगा। तेहरान इस बार यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को भी सीधा निशाना बना सकता है। 
बुधवार को लेबनानी टीवी चैनल 'अल मयादीन' को दिए एक खास इंटरव्यू में रेजाई ने यह कड़ा रुख अपनाया। गौरतलब है कि ईरान की सुरक्षा नीतियों में सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का फैसला अंतिम माना जाता है और इसके सचिव के बयान को सीधे तौर पर ईरान के सुप्रीम लीडर की आवाज के रूप में देखा जाता है। रेजाई ने दो टूक कहा कि अगर उन पर हमला हुआ, तो ईरान केवल अपने पड़ोसी इलाकों तक सीमित रहकर पलटवार नहीं करेगा, बल्कि यूरोप स्थित अमेरिकी मिलिट्री बेस भी उसकी जद में होंगे।

ईरानी खतरे के बीच ब्रिटेन से हटे अमेरिकी विमान 

मोहसिन रेजाई का यह आक्रामक बयान ऐसे वक्त में आया है, जब यूरोप स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा को लेकर पहले से ही हलचल तेज है। हाल ही में 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि ईरान से संभावित हमले के खतरे को देखते हुए अमेरिका ने ब्रिटेन के एक प्रमुख एयरबेस से अपने बड़े ईंधन भरने वाले (रिफ्यूलिंग) सैन्य विमानों को हटा लिया है। पिछले तीन महीनों के भीतर यह दूसरी बार है जब सुरक्षा कारणों से अमेरिका को अपने विमानों की जगह बदलनी पड़ी है।

रूस को भी नहीं देंगे यूरेनियम का एक भी कण

इंटरव्यू के दौरान रेजाई ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और संवर्धित यूरेनियम (एनरिच्ड यूरेनियम) को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम का एक भी कतरा देश से बाहर नहीं भेजेगा। रेजाई के मुताबिक, तेहरान ने अपने करीबी सहयोगी रूस को भी साफ बता दिया है कि सारी संवर्धित सामग्री ईरान की सीमा के भीतर ही रहेगी और देश इसका इस्तेमाल खुद करेगा।

अमेरिका से बातचीत की खबरों को किया खारिज 

अमेरिका के साथ पर्दे के पीछे चल रही किसी भी तरह की कूटनीतिक बातचीत की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए ईरानी सुरक्षा प्रमुख ने कहा कि दोनों देशों के बीच फिलहाल कोई संवाद नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि ईरान ने अपनी तरफ से अमेरिका के सामने 7 प्रमुख शर्तें रखी हैं और तेहरान अब वॉशिंगटन के स्पष्ट जवाब का इंतजार कर रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें