Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल Patwari Strike: प्रशासन की सख्ती बेअसर, अब आम जनता और किसानों की बढ़ी मुश्किलें Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 महीने की अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से लागू हुईं नई दरें Raipur News: दो बहनों का इकलौता भाई अब नहीं रहा, सिलतरा फैक्ट्री हादसे के बाद मुआवजे को लेकर प्रदर्शन Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल Patwari Strike: प्रशासन की सख्ती बेअसर, अब आम जनता और किसानों की बढ़ी मुश्किलें Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 महीने की अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से लागू हुईं नई दरें Raipur News: दो बहनों का इकलौता भाई अब नहीं रहा, सिलतरा फैक्ट्री हादसे के बाद मुआवजे को लेकर प्रदर्शन
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: दो बहनों का इकलौता भाई अब नहीं रहा, …
Youth dies in steel factory accident(Image Source: social media)
Youth dies in steel factory accident(Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur News: दो बहनों का इकलौता भाई अब नहीं रहा, सिलतरा फैक्ट्री हादसे के बाद मुआवजे को लेकर प्रदर्शन

Raipur News: सिलतरा स्थित SKS इस्पात एंड पावर लिमिटेड में भाई दूज के दिन हुए हादसे में 23 वर्षीय कर्मचारी जामवंत वर्मा की आग में झुलसने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन करते हुए परिवार के लिए 50 लाख मुआवजा, दोनों बहनों की पढ़ाई और शादी की मांग की।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 08:16 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Raipur News: छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में भाई दूज के दिन एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड में काम करने वाले 23 वर्षीय युवक जामवंत वर्मा की आग में गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जानकारी के मुताबिक, जामवंत वर्मा फैक्ट्री में काम के दौरान आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए थे। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जामवंत परिवार में दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनके निधन से माता-पिता के सामने भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

सुबह से फैक्ट्री गेट पर जुटे ग्रामीण 

घटना के विरोध में सुबह करीब 6 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री के मुख्य गेट पर पहुंच गए। लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए, ताकि परिवार को आगे जीवनयापन में परेशानी न हो।

प्रबंधन के सामने रखीं तीन प्रमुख मांगें 

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन के सामने तीन मांगें रखी हैं। इनमें मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने, उसकी दोनों बहनों की पढ़ाई और शादी का पूरा खर्च उठाने तथा माता-पिता के लिए पेंशन की व्यवस्था करने की मांग शामिल है।
 फिलहाल फैक्ट्री गेट के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। खबर लिखे जाने तक प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों की मांगों और घटना को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रबंधन पीड़ित परिवार की मांगों पर क्या रुख अपनाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें