Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Cyber Fraud: 113 करोड़ रूपए की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 21 राज्याें में फैला था नेटर्वक Stock Market Crash: बाजार में 13 मिनट के भीतर पलटी बाजी, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और AI शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Cyber Fraud: 113 करोड़ रूपए की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 21 राज्याें में फैला था नेटर्वक Stock Market Crash: बाजार में 13 मिनट के भीतर पलटी बाजी, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और AI शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › Congress Black Day: लोकतंत्र और संविधान की रक्षा …
0:00
Congress members observing a Black Day (Image Source: Keertiman Media)
कांग्रेस

Congress Black Day: लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उठाई आवाज,  कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

Congress Black Day: 8 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक द्वारिकाधीश यादव के दिशा-निर्देश पर शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर काला दिवस मनाया। शहर कांग्रेस ने अशोक होटल चौक से स्टेशन चौक तक विरोध रैली निकाली, जबकि ग्रामीण कांग्रेस ने खल्लारी चौक में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों तथा राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के साथ किए जा रहे व्यवहार के विरोध में नारेबाजी कर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा की आवाज उठाई।

म
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 01:17 PM · अपडेट: 23 Nov 2026, 05:35 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Congress Black Day: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक द्वारिकाधीश यादव के दिशा-निर्देश पर 8 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में अशोक होटल चौक पर काला दिवस मनाया गया। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के तत्वावधान में खल्लारी चौक पर भी काला दिवस मनाकर केंद्र सरकार की नीतियों तथा राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के साथ किए जा रहे व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। दोनों स्थानों पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा की आवाज उठाई।

अशोक होटल चौक से स्टेशन चौक तक निकाली रैली

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान अशोक होटल चौक से स्टेशन चौक होते हुए वापस अशोक होटल चौक तक विरोध रैली निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संविधान की रक्षा की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को सुना जाना जरूरी है। संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी तथा लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध करेगी।

पदाधिकारी-कार्यकर्ता हुए शामिल 

शहर कांग्रेस के इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष फिरोज मेमन, जिला महामंत्री गिरिश पटेल, राजेश सोनी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा सागर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पोखराज साहू, पंकज हरपाल, नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, पार्षद मिथुन अमीर, मंता यादव, रमेश ठाकुर, ब्लॉक महामंत्री अशोक अग्रवाल, मयंक शर्मा, हितेश खरे, दिनेश मोंगरे, ताम्रध्वज बघेल, गणपत जगत, कुंती महानंद और आदित्य बोकड़े सहित अनेक पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

खल्लारी चौक में ग्रामीण कांग्रेस ने जताया विरोध

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के तत्वावधान में खल्लारी चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काली पट्टी और काले वस्त्र धारण कर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

इस कार्यक्रम में खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानिक राम साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के उपाध्यक्ष शाहजान पाशा, कोषाध्यक्ष राहुल कुलदीप, सेवादल अध्यक्ष केवल यादव, किसान कांग्रेस जिला महामंत्री रोशन साहू, ब्लॉक सचिव खिलेश्वर सिन्हा और सोशल मीडिया प्रभारी योगेंद्र साहू सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अपने अधिकारों के लिए जारी रखेंगे संघर्ष

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष मुकुन्द सिन्हा, हरिराम साहू, जिला महामंत्री विजय बंजारे, पुरुषोत्तम साहू, भारत साहू, तुलाराम देवांगन, जीवन नायक, इंटक ब्लॉक अध्यक्ष पोखराज यादव, पुरुषोत्तम बरिहा, धीरज गुप्ता, भागवत पटेल, लालराम ध्रुव, यादवराम साहू, दिलीप साहू और देवेश शर्मा सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

दोनों स्थानों पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों तथा लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का विरोध करने की बात कही।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें