Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Mahasamund News: कांग्रेस भवन में मनाई गई अमर शही…
Bhagat Singh Jayanti celebration in Mahasamund ( Image Source - Keertiman Media )
Bhagat Singh Jayanti celebration in Mahasamund ( Image Source - Keertiman Media )
राज्य सरकार

Mahasamund News: कांग्रेस भवन में मनाई गई अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती, वक्ताओं ने बताया युवाओं का प्रेरणास्रोत

Mahasamund News: महासमुंद कांग्रेस भवन में अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग, बलिदान व विचारों को याद किया।

क
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 07:44 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर स्थानीय कांग्रेस भवन में एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन शहर मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस सचिव मनोहर ठाकुर ने किया।

भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने कहा कि "अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी का जीवन त्याग, बलिदान और देशभक्ति की अनुपम मिसाल है। अल्पायु में देश की स्वाधीनता के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले भगत सिंह जी के विचार आज भी करोड़ों युवाओं को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देते हैं। उनका सपना केवल राजनीतिक आजादी नहीं, बल्कि एक समतामूलक और शोषणमुक्त समाज का निर्माण था।" कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि "शहीद भगत सिंह भारत की आजादी के आंदोलन के ऐसे स्तम्भ हैं, जिनके सम्मोहन और क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। आज की युवा पीढ़ी को उनके सिद्धांतों, विचारों और देशप्रेम के जज्बे को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे पहुचे कार्यकर्ता 
देशहित में आगे बढ़ने का संदेश

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने अपने संबोधन में कहा कि 'सरदार भगत सिंह जी के विचार और विचारधारएं सर्वकालिक हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पार्षद मुस्ताक खान (विक्की) तथा शहर महामंत्री तबरेज खान ने अपने संबोधन में कहा कि "शहीद भगत सिंह जी ने देश की आजादी के लिए जो त्याग और बलिदान दिया, उसे देश कभी भुला नहीं सकता। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ भी नहीं है। युवाओं को उनके आदर्शों से सीख लेकर समाज और देश निर्माण में अग्रसर रहना चाहिए।

भगत सिंह के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अमर शहीद भगत सिंह जी के बताए क्रांतिकारी आदर्शों और मूल्यों पर चलते हुए देश व समाज हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, शहर महामंत्री निर्मल जैन, शहर उपाध्यक्ष एवं पार्षद मुस्ताक खान विक्की, भरत ठाकुर, डॉ तरुण साहू, तबरेज खान, बागबाहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, नितेंद्र बैनर्जी, मनोहर ठाकुर, डॉ एजाज नकवी, गोपीचंद तारक, प्रदीप चंद्राकर, राजू साहू, बसंत चंद्राकर, अरिश अनवर, सगनजोत सिंग, तुलसी देवादास, भानु सोनी, छोटेलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें