Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फैसला, रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा कैद Mahadev Betting App Case: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया Raipur News: आधी रात PNB बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फैसला, रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा कैद Mahadev Betting App Case: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया Raipur News: आधी रात PNB बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत
W 𝕏 f
होम › सूरजपुर › Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटे…
Body of a young man found on a high-tension tower(Image Source: AI Photo)
Body of a young man found on a high-tension tower(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING सूरजपुर

Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया

Crime News: सूरजपुर के ग्राम कुबेरपुर में 32 वर्षीय संजय जायसवाल का शव घर से 20 मीटर दूर 33 केवी हाईटेंशन टावर पर लटका मिला। एक महीने पहले ही सड़क हादसे में उनकी पत्नी की मौत हुई थी। घटना के बाद दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 04:41 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: जिले के चांदनी थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांव में 33 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय संजय जायसवाल के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हैरानी की बात यह है कि जिस टावर पर युवक का शव मिला, वह उसके घर से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुबेरपुर निवासी संजय जायसवाल के परिवार पर पिछले कुछ समय से दुखों का पहाड़ टूट रहा था। करीब एक महीने पहले ही उसकी पत्नी की सड़क हादसे में जान चली गई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी अस्पताल से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में था। पत्नी की असमय मौत के बाद संजय के परिवार में दो छोटे बच्चे और माता-पिता ही सहारा थे। परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब संजय की मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक ही महीने के भीतर परिवार ने दो बड़ी त्रासदियां झेलीं। इस घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। बच्चों के भविष्य और उनकी परवरिश को लेकर भी परिवार के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

हाईटेंशन टावर पर कैसे पहुंचा युवक, जांच में जुटी पुलिस

 घटना की सूचना मिलने के बाद चांदनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है।
प्रारंभिक तौर पर पत्नी की मौत के बाद संजय के मानसिक तनाव में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल चांदनी थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एक महीने के भीतर परिवार में हुई दो मौतों से गांव में शोक का माहौल है। वहीं, माता-पिता को खो चुके दोनों बच्चों को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता और दुख देखा जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें