Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत
W 𝕏 f
होम › सूरजपुर › CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10…
Couple killed after being struck by a truck (Image Source: AI Photo)
Couple killed after being struck by a truck (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING सूरजपुर

CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर

CG News: सूरजपुर जिले के चेंद्रा चौकी क्षेत्र के ग्राम टइया में ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद 10 वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 06:16 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चेंद्रा चौकी क्षेत्र के ग्राम टइया में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड ट्रक के अगले पहिए में फंस गई। 
जानकारी के मुताबिक, ग्राम केवरा निवासी देवनाथ यादव (55) अपनी पत्नी मनबसिया बाई (49) के साथ ग्राम टइया में अपने दामाद के घर आए हुए थे। दोनों वहां मूंगफली की फसल की खुदाई के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार शाम वे अपने 10 वर्षीय नाती आशीष यादव के साथ मोपेड से करोटी-सलका मार्ग की ओर जा रहे थे।

कच्ची सड़क से मुख्य मार्ग पर आते ही ट्रक ने मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि जैसे ही दंपती मोपेड से कच्ची सड़क पार कर मुख्य मार्ग पर पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद महिला और बालक सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि मोपेड चला रहे देवनाथ यादव वाहन समेत ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गए। गंभीर चोटों के कारण देवनाथ और उनकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

घायल बालक को अंबिकापुर किया गया रेफर

हादसे में 10 वर्षीय आशीष यादव को गंभीर चोटें आई हैं। उसे पहले नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चेंद्रा चौकी प्रभारी सुमंत पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर भैयाथान अस्पताल भिजवाया। हादसे में दंपती की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पुलिस फरार ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें