Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
DMF Scam: घोटाले पर ED का शिकंजा, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपी जांच के घेरे में Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी DMF Scam: घोटाले पर ED का शिकंजा, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपी जांच के घेरे में Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र …
0:00
Police seize 88 kg of ganja in Mahasamund (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद Featured

Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त

Mahasamund News: महासमुंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 06:49 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के छह अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 88 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 44 लाख रुपए बताई गई है।

ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस के मुताबिक, गांजा ओडिशा के बरगढ़ जिले के कटामाल से लाकर महाराष्ट्र में खपाने की तैयारी थी। तस्करी के दौरान एक पिकअप वाहन में गांजा रखा गया था, जबकि उसके आगे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार के जरिए पायलेटिंग की जा रही थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ा।

मुखबिर की सूचना पर NH-53 में नाकाबंदी

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और थाना पटेवा पुलिस को सूचना मिली थी कि स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MH-46 X-5682 और सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक MH-21 BH-9873 में गांजे का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना पटेवा के सामने नेशनल हाईवे-53 पर नाकाबंदी की। 

महाराष्ट्र के रहने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने गांजा परिवहन करने और पायलेटिंग करने के आरोप में महाराष्ट्र के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपी पिकअप वाहन में गांजा ले जा रहे थे, जबकि तीन अन्य स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर पायलेटिंग कर रहे थे।
  • सिद्धार्थ दानडे (37 वर्ष), निवासी कंडारी कदरी खुर्द, थाना बदनापुर, जिला जालना, महाराष्ट्र।
  • सचिन मदन सोनवानी (34 वर्ष), निवासी चितौडा, थाना चंदन जीरा, जिला जालना, महाराष्ट्र।
  • बद्रीनाथ प्रहलाद राव खुरमुटे (42 वर्ष), निवासी कंडारी शतालिल बस्ती, थाना बदनापुर, जिला जालना, महाराष्ट्र।

पायलेटिंग वाहन में सवार आरोपी 

  • शंकर तुकाराम डिगे (40 वर्ष), निवासी चितोड़ा, थाना बदनापुर, महाराष्ट्र।
  • विशाल संतोष खाडे (24 वर्ष), निवासी कंदरी, थाना मदनापुर, जिला जालना, महाराष्ट्र।
  • दीपक खर्से (25 वर्ष), निवासी मदिना चौक नाईकवाडी मोहल्ला, थाना अंबड, जिला जालना, महाराष्ट्र। 

गांजा, पिकअप, कार और मोबाइल समेत 53.73 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 88 किलोग्राम गांजा बरामद करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन और स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 28 हजार 600 रुपए नकद और 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 210/2026 दर्ज किया है। आरोपियों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 20(ख) और 29(1) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब गांजे की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इसके तहत गांजे के स्रोत से लेकर उसे खपाने वाले ठिकाने तक की प्रत्येक कड़ी का पता लगाया जा रहा है। पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है।

ANTF और पटेवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई को एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और थाना पटेवा पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, सटीक सूचना, त्वरित कार्रवाई और आपसी समन्वय के चलते अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के इस मामले का खुलासा हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें