Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग

बस्तर संभाग

83 खबरें

Kanker Crime News: खेत में उगा रखे थे गांजे के 850 से अधिक पौधे,  आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गांजे की अवैध खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने खेत से 850 से अधिक गांजे के पौधे बरामद कर एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भूरसा तरहुल में की गई।भानुप्रतापपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भूरसा तरहुल में एक व्यक्ति अपने खेत में गांजे की खेती कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी ली।
कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल 26 Aug 2026
हिंसा का रास्ता छोड़ अब परिवार बसाने की चाह... 200 से अधिक पूर्व माओवादी कराएंगे नसबंदी रिवर्सल
बस्तर में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे 200 से अधिक पूर्व माओवादी अब परिवार बसाने और पिता बनने की उम्मीद में नसबंदी रिवर्सल कराना चाहते हैं। प्रशासन विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी जांच और जरूरी सर्जरी करेंगे। पहले भी करीब 50 आत्मसमर्पित माओवादियों की ऐसी सर्जरी की जा चुकी है।
कीर्तिमान न्यूज 20 Aug 2026
3 करोड़ गबन केस में बड़ी कार्रवाई, शिवकांत तिवारी के बाद संजय चौहान गिरफ्तार
5वीं वाहिनी सशस्त्र बल कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के गबन मामले में पुलिस ने एक और आरोपी प्रधान आरक्षक संजय चौहान को गिरफ्तार किया है। इससे पहले समिति अध्यक्ष शिवकांत तिवारी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2012 से 2021 के बीच लोन खातों और जमा राशि में फर्जी दस्तावेजों के जरिए हेराफेरी की गई। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाल रही है।
कीर्तिमान डेस्क 18 Aug 2026
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: सब इंस्पेक्टर को 10 साल की सजा, पहली पत्नी के रहते की थी दूसरी शादी
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के मामले में सब इंस्पेक्टर विकेश चौहान को कोर्ट ने दोषी ठहराया। अदालत ने दुष्कर्म में 10 साल और दूसरी शादी के मामले में 5 साल की सजा सुनाई है।
कीर्तिमान डेस्क 14 Aug 2026
तेज रफ्तार भारी वाहनों पर उठे सवाल, बस्तर में चार मौतों के बाद कार्रवाई की मांग
तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर लगातार जारी है। पिछले दो हफ्तों में टिप्परों की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोंडागांव में बस-ट्रक भिड़ंत में 10 यात्री घायल हुए हैं। अवैध रेत परिवहन में लगे बेलगाम टिप्परों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
कीर्तिमान डेस्क 10 Aug 2026
शिक्षा की नई किरण: जहां कभी था सन्नाटा, वहां अब गूंज रही बच्चों की आवाज, 25 साल बाद खुला स्कूल
अतिसंवेदनशील मेट्टापारा (कोरसागुड़ा) में 25 साल बाद प्राथमिक शाला फिर से शुरू हो गई है। नक्सल प्रभाव के कारण लंबे समय से बंद पड़े स्कूल के खुलने से ग्रामीणों और बच्चों में खुशी का माहौल है। प्रशासन और ग्रामीणों के प्रयास से अब सुदूर क्षेत्र के बच्चों को गांव में ही शिक्षा का अवसर मिलेगा।
कीर्तिमान डेस्क 09 Aug 2026
3 साल बाद झीरम घाटी हमले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी बहस
झीरम घाटी नक्सली हमले के 13 साल पुराने मामले की सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 10 अगस्त को अदालत में अंतिम बहस होगी। इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है, जबकि 101 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल और विद्याचरण शुक्ल समेत कई नेताओं व जवानों की मौत वाले इस हमले में अब फैसले का इंतजार है।
कीर्तिमान डेस्क 08 Aug 2026
सुकमा में जवानों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का हथियार डंप बरामद
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बोदराजपदर के जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सली डंप बरामद किया है। मौके से .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल, 7.62 एमएम के 49 जिंदा कारतूस और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
कीर्तिमान डेस्क 04 Aug 2026
बारिश से टूटी सड़क : कांकेर में 15 मीटर सड़क धंसी, ग्रामीणों ने लकड़ी से बनाया अस्थायी रास्ता
कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में लगातार बारिश के कारण कोतुलबेड़ा-कसादण्ड मार्ग की पाइप पुलिया बह गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से कोतुलबेड़ा, कसादण्ड और पुसावादी गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत और स्थायी पुलिया निर्माण की मांग की है।
कीर्तिमान डेस्क 04 Aug 2026
जगदलपुर के स्टेशनरी दुकान में लगी भीषण आग, किताब-कॉपी और कागज जलकर खाक होने की आशंका
अनुपमा चौक स्थित सूरज इंटरप्राइजेज में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कीर्तिमान डेस्क 04 Aug 2026
टॉकीज में युवाओं के बीच हुई झड़प,  हथौड़े से किया वार, सिर में लगे 6 टांके
झंकार टॉकीज में Spider-Man: Brand New Day फिल्म देखने पहुंचे युवाओं के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें टेबल-कुर्सियां भी फेंकी गईं। आरोप है कि एक युवक पर हथौड़े से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसे छह टांके लगाने पड़े। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कीर्तिमान न्यूज 03 Aug 2026
बड़ी कार्रवाई: सुकमा में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 68 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 62.63 लाख रुपए का गांजा, दो कार, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
कीर्तिमान डेस्क 01 Aug 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें