Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली ठिकाने का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी Sagar liquor case: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी मनीष का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली Azamgarh Murder Case: आधार कार्ड न दिखाने पर 2 पंडितों समेत पत्नी और बेटे की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली ठिकाने का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी Sagar liquor case: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी मनीष का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली Azamgarh Murder Case: आधार कार्ड न दिखाने पर 2 पंडितों समेत पत्नी और बेटे की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर
W 𝕏 f
होम बीजापुर Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली …
Bijapur Naxal weapons recovery operation(Image Source: Keertiman Media)
Bijapur Naxal weapons recovery operation(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING बीजापुर

Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली ठिकाने का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त

Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया। मौके से SLR, INSAS रायफल, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड, कारतूस और अन्य सामग्री जब्त की गई है। सुरक्षा बलों ने इलाके में निगरानी और सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

प्रकाशित: 23 Sep 2026, 11:26 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बीजापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Naxal Dump Recovery: नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में चलाए जा रहे सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान जवानों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। इस डंप से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री मिली है।
सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम क्षेत्र में लगातार सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान लंका पहाड़ी के जंगल में एक संदिग्ध स्थान की जांच की गई, जहां जमीन के नीचे छिपाई गई सामग्री का पता चला। इलाके की सुरक्षा जांच के बाद डंप को बाहर निकाला गया और उसमें रखे हथियार व विस्फोटक सामान को जब्त कर लिया गया।

डंप से मिले हथियार और गोला-बारूद

बरामद नक्सली सामग्री में एक SLR/LMG रायफल, एक INSAS रायफल, एक .315 बोर बंदूक, दो BGL लॉन्चर और 17 BGL सेल शामिल हैं। इसके अलावा एक चाइना हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया है।जवानों को मौके से SLR के 49 जिंदा राउंड, .315 बोर के 15 राउंड और BGL कारतूस के 15 नग भी मिले हैं। इसके साथ ही SLR की चार मैगजीन, .315 बोर की एक मैगजीन और अन्य उपयोगी सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा बलों ने बरामद हथियारों और अन्य सामान को नियमानुसार जब्त कर लिया है। अब इस डंप को छिपाने वाले लोगों और इससे जुड़े नक्सली नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। इलाके में सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। बीजापुर जिले में सितंबर महीने के दौरान सुरक्षा बलों ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए कई नक्सली डंप बरामद किए हैं। इन अभियानों में हथियारों के साथ विस्फोटक सामग्री और संचार उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

पहले भी जंगलों से बरामद हो चुकी है नक्सली सामग्री

इससे पहले 20 सितंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल में कार्रवाई के दौरान AK-47, .315 बोर हथियार, सिंगल शॉट पिस्टल, जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद किए गए थे। वहीं 16 सितंबर को फरसेगढ़ क्षेत्र के बड़े आलवाड़ा जंगल से .315 बोर रायफल, बड़ी संख्या में कारतूस, जिलेटिन, वॉकी-टॉकी और अन्य सामग्री मिली थी। इसके अलावा 10 सितंबर को मिरतुर थाना क्षेत्र के इंडरीपाल जंगल से नॉन इलेक्ट्रिकल वायर, डेटोनेटर और ग्रेनेड बरामद किए गए थे। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से जंगल क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ी है। लंका पहाड़ी में हुई ताजा कार्रवाई के बाद क्षेत्र में निगरानी और सर्चिंग को और तेज कर दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें