Sunday, 08 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: खेत में मिला लापता मासूम का शव, हत्या के मामले में करीबी रिश्तेदार संदेह के घेरे में Crime News: शराब के नशे में दामाद बना हैवान,कुल्हाड़ी से हमला कर 60 वर्षीय मामा ससुर की ली जान Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार Online Betting: किराए के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 युवकों पकड़ाए Fraud Case: 1,000 करोड़ के फर्जीवाड़ा, रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को दबोचने पहुंची कोलकाता पुलिस, परिवार समेत फरार Paddy Smuggling: खरीदी से पहले ओडिशा का धान पकड़ाया, 85 कट्टा धान से लदी गाड़ी जब्त Murder Case: खेत में मिला लापता मासूम का शव, हत्या के मामले में करीबी रिश्तेदार संदेह के घेरे में Crime News: शराब के नशे में दामाद बना हैवान,कुल्हाड़ी से हमला कर 60 वर्षीय मामा ससुर की ली जान Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार Online Betting: किराए के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 युवकों पकड़ाए Fraud Case: 1,000 करोड़ के फर्जीवाड़ा, रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को दबोचने पहुंची कोलकाता पुलिस, परिवार समेत फरार Paddy Smuggling: खरीदी से पहले ओडिशा का धान पकड़ाया, 85 कट्टा धान से लदी गाड़ी जब्त
W 𝕏 f
होम › बालोद › Crime News: शराब के नशे में दामाद बना हैवान,कुल्ह…
Elderly man dies in an axe attack in Balod(Image Source: social media)
Elderly man dies in an axe attack in Balod(Image Source: social media)
🔴 BREAKING बालोद

Crime News: शराब के नशे में दामाद बना हैवान,कुल्हाड़ी से हमला कर 60 वर्षीय मामा ससुर की ली जान

Crime News: दीपावली की रात बालोद के आडेझर गांव में शराब के नशे में दामाद ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने 60 वर्षीय मामा ससुर की जान ले ली। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 08 Nov 2026, 11:51 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दीपावली की खुशियों के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब के नशे में हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक दामाद ने अपने ही मामा ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर खूंटे से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पत्नी से विवाद के दौरान बुजुर्ग पर किया हमला

 मामला महामाया थाना क्षेत्र के आडेझर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी 60 वर्षीय रत्तीराम घटना के समय अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके दामाद सुखराम नेताम शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपना आपा खो दिया और पास में सो रहे रत्तीराम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। त्योहार की रात हुई इस घटना से परिवार में मातम पसर गया।
 हमले की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को भागने से पहले पकड़ लिया और उसे खूंटे से बांध दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही महामाया थाना पुलिस और डायल 112 की टीम गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी सुखराम नेताम को हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात देर रात करीब 12 बजे की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें