"दर्दनाक घटना" के लिए 76 परिणाम मिले
सूरजपुर
दर्दनाक घटना : जुदाई का गम नहीं सह पाई प्रेमिका, प्रेमी की मौत के बाद खत्म की जिंदगी
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी की मौत के सदमे में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले सड़क हादसे में युवक वीरपाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
मंडला में दर्दनाक घटना : महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, कुछ घंटों बाद चारों नवजातों की मौत
मध्य प्रदेश के मंडला जिले के भुआ बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। सभी नवजात प्री-मैच्योर होने के कारण जन्म के कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
जांजगीर-चांपा
दर्दनाक घटना : घर में पिता और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप
जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक घर के भीतर पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के मायके चले जाने और लौटने से इनकार करने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था।
रायगढ़
दर्दनाक घटना : अकेले रह रहे युवक का खून से लथपथ शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जमरगीडी में एक युवक का खून से लथपथ शव उसके घर से मिला है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनोज सिसोदिया के रूप में हुई है, जो घर में अकेला रहता था। सुबह ग्रामीणों ने घर में खून के निशान देखे तो पुलिस को सूचना दी।
कोरबा
दर्दनाक घटना : कोरबा में घरेलू विवाद ने लिया भयावह रूप, महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी
कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के गांधी चौक में घरेलू विवाद के बाद एक महिला संगीता मरावी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पति बलिराम मरावी पर सवाल उठ रहे हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
दर्दनाक घटना : तरबूज और चिकन खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मेडिकल टीम गांव पहुंचकर प्रभावित परिवार और अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के गूंगर और खोंकर गांवों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो सगी बहनों और उनके चार बच्चों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छोटी बहन अंजलि रावत के पति की एक महीने पहले सड़क हादसे में मौत हुई थी। वहीं, दूसरी घटना में उसकी बड़ी बहन सीता रावत और तीन बच्चों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर
Ganeshpur Health Center: स्वास्थ्य केंद्र में ताला रास्ते में प्रसव के बाद नवजात की मौत, ग्रामीणों का हंगामा, बीएमओ-नर्स सस्पेंड
Ganeshpur Health Center: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड स्थित गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित लापरवाही के कारण प्रसूता को समय पर इलाज नहीं मिल सका। अस्पताल से लौटते समय रास्ते में महिला का प्रसव हुआ, जिसमें नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश पटेल और नाइट ड्यूटी पर तैनात सेकेंड एएनएम प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Elephant Attack: हाथी के हमले में बुजुर्ग ग्रामीण की मौत, बलरामपुर में दहशत का माहौल
Elephant Attack: राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। परसवार कला गांव में नदी किनारे देर रात अकेले हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और हाथी मित्र दल व वनकर्मियों की टीम को तैनात कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
राष्ट्रीय
Gwalior News: रतनजोत का जहरीला फल खाने से 15 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
Gwalior News: सिरसौद गांव में रतनजोत का जहरीला फल खाने से 15 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से अधिकांश बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर है।
धमतरी
Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तीज त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोखा गांव से बड़े गौरी लौटने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दामेश्वर सिन्हा और उनकी बहन नीता सिंह की जान चली गई।
कोरिया
Cg Accident News: कोरिया में स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत
Cg Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जाने के लिए बस पकड़ने निकली बच्ची अचानक उसी स्कूल की बस की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।